फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   By election result live: Counting is going on in four seats of West Bengal and five seats of Assam

West Bengal By Election Results: भाजपा की करारी हार, चारों विधानसभा सीटों पर टीएमसी की जीत

Tue, 02 Nov 2021 10:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 02 Nov 2021 10:14 PM IST
सार

West Bengal By Election Results: पश्चिम बंगाल की कुल चार विधानसभा सीटों पर 30 अक्तूबर को उपचुनाव कराए गए थे। इन सभी सीटों पर टीएमसी ने परचम लहराया है। 

विज्ञापन
By election result live: Counting is going on in four seats of West Bengal and five seats of Assam
बंगाल उपचुनाव 2021 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की है। चारों सीटों पर टीएमसी ने जीत हासिल कर ली है। गोसाबा, दिनहाटा, खरदाह और शांतिपुर विधानसभा सीट पर टीएमसी ने परचम लहराया है। खास बात ये है कि टीएमसी उम्मीदवारों को सभी सीटों पर 75 फीसदी से अधिक वोट मिले। 

विज्ञापन

 

गोसाबा विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुब्रत मंडल ने  1,43,051 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। वहीं दिनहाटा में टीएमसी उम्मीदवार उदयन गुहा ने 1,64,089 मतों से अपने प्रतिद्वंदी को हराया है। इसी तरह खरदाह विधानसभा सीट पर पार्टी के उम्मीदवार शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने 93,832 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शांतिपुर विधानसभा सीट पर तृणमूल के उम्मीदवार ब्रज किशोर गोस्वामी ने भाजपा उम्मीदवार निरंजन बिस्वास को  64,675 वोटों से हरा दिया है।  

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूरे नतीजे आने से पहले ही अपने चारों उम्मीदवारों को जीत की बधाई दे दी थी। उन्होंने ट्वीट किया -'चारों उम्मीदवारों को जीत की बधाई। यह जनता की जीत है, क्योंकि यह दर्शाता है कि बंगाल के लोग झूठे प्रचार तथा नफरत की राजनीति के ऊपर हमेशा विकास तथा एकता को चुनेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed