फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   By 2050, the elderly population will increase by 20 percent in India 

‘भारत में 2050 तक बुजुर्गों की आबादी में 20 फीसदी का इजाफा होगा’

Wed, 17 Apr 2019 06:03 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 17 Apr 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
By 2050, the elderly population will increase by 20 percent in India 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

भारत में बुजुर्गों खासकर 60 साल या उससे अधिक की उम्र वाले लोगों की आबादी में 2050 तक करीब 20 फीसदी का इजाफा होने की संभावना है।  संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव पॉलोमी त्रिपाठी ने यहां बुजुर्गों से संबंधित विषय पर काम करने वाले एक कार्यकारी समूह के सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत में वरिष्ठ नागरिकों की आबादी के प्रतिशत में हाल के वर्षों में इजाफा हुआ है और मौजूदा चलन को देखते हुए यह प्रतिशत और बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन


त्रिपाठी ने कहा, ‘हम ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां लोग आज से पहले की तुलना में लंबी उम्र तक जी रहे हैं। ऐसा आकलन है कि 2050 तक 15 साल से नीचे आयुवर्ग के लोगों की तुलना में 60 साल से अधिक की उम्र के लोगों की संख्या अधिक होगी।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘2050 तक 60 साल से अधिक की उम्र वाले लोगों की संख्या आठ प्रतिशत से बढ़कर करीब 20 प्रतिशत होने की संभावना है। वरिष्ठ नागरिकों के लिये सेवा की जरूरतों एवं सामाजिक सुरक्षा को पूरा करना, उनके अधिकारों की रक्षा करना तथा विकास प्रक्रिया में योगदान के लिये उन्हें समर्थ बनाना भारत की प्राथमिकता है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिपाठी ने जोर देकर कहा कि उम्र बढ़ने की प्रक्रिया अपरिवर्तनीय और अकाट्य सत्य है। उन्होंने कहा, ‘हमें निश्चित रूप से युवावस्था में ही लोगों को समर्थ बनाना चाहिए ताकि उनका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहे और वे परिवार तथा समुदाय में बढ़ती उम्र के बावजूद सक्रिय भागीदारी करें।’ 

उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकारों द्वारा उठाये जाने वाले कदमों में नागरिक समाज, समुदाय और परिवार पूरक बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed