{"_id":"67e523401d964935a20ebf4d","slug":"businessman-robert-vadra-says-rahul-is-the-voice-of-the-common-people-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Robert Vadra: राहुल के बचाव में उतरे वाड्रा; बोले- हमें सिखाया गया है कि आस-पास के लोगों का सम्मान कैसे करें?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Robert Vadra: राहुल के बचाव में उतरे वाड्रा; बोले- हमें सिखाया गया है कि आस-पास के लोगों का सम्मान कैसे करें?
Thu, 27 Mar 2025 03:37 PM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 27 Mar 2025 03:37 PM IST
सार
Robert Vadra: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। बीते दिन लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने राहुल को नियमों का पालन करने की नसीहत दी थी। अब इस पर रॉबर्ड वाड्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
राबर्ट वाड्रा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने संसद में 'व्यवहार से जुड़े विवाद' के बीच राहुल गांधी की तारीफ की है। कांग्रेस सांसद और राहुल की छोटी बहन प्रियंका गांधी के पति वाड्रा ने राहुल को आम लोगों की आवाज बताया है। उन्होंने कहा है कि राहुल और प्रियंका के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है, जहां एक भाई अपनी बहन को प्यार से बधाई देता है। हमें सिखाया गया है कि अपने परिवार के सदस्यों, महिलाओं और अपने आस-पास के लोगों का सम्मान कैसे करें। हम अपने रिश्तों को बनाए रखने में विश्वास करते हैं।
विज्ञापन
वाड्रा ने कहा, "हम भाजपा की तरह नहीं हैं, जो रिश्ते तोड़ते हैं और अपनी शादी को भी नहीं निभा पाते। स्पीकर की ओर से राहुल का पक्ष सुने बिना सदन को स्थगित करना सही नहीं है। भारत के लोग हैरान हैं। वे एक ऐसी संसद चाहते हैं जो अधिक भरोसेमंद हो, न कि एक ऐसी संसद जो आरोप लगाती हो।"
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। बीते दिन लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने राहुल को नियमों का पालन करने की नसीहत दी थी। इसके बाद उन्होंने सदन से बाहर आकर कहा था कि मैंने तो कुछ भी नहीं किया। मैं चुपचाप बैठा हुआ था। मुझे तो बोलने की अनुमति ही नहीं दी जाती। इसके लेकर भाजपा सांसदों ने राहुल को कई हिदायतें दी थीं। अब विपक्षी गठबंधन इंडिया में कांग्रेस की साथी पार्टी माकपा ने सांसद ने राहुल को अहम सलाह दी है।
विज्ञापन
उधर, माकपा सांसद पी. संतोष कुमार ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा, 'अगर आप मुझसे व्यक्तिगत रूप से पूछें, तो यह मेरी पार्टी की राय नहीं है। बात यह है कि राहुल गांधी को अधिक ईमानदारी से और लोकतांत्रिक मानदंडों के अनुरूप व्यवहार करना चाहिए। हम उनसे कुछ और की उम्मीद कर रहे हैं। वे विपक्ष के नेता हैं, इसलिए उन्हें अधिक समझदार होना चाहिए।'