फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Businessman goes missing, damaged car found near Mangaluru's Kulur bridge news and updates

Karnataka: मंगलुरु के कुलूर में मिली लापता कारोबारी की कार, पुलिस खुदकुशी या साजिश जैसे पहलुओं पर कर रही जांच

Sun, 06 Oct 2024 11:34 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 06 Oct 2024 11:34 AM IST
सार

एक अधिकारी ने बताया कि कारोबारी रविवार तड़के करीब तीन बजे अपनी कार में घर से निकले थे। बाद में सुबह करीब पांच बजे कुलूर पुल के पास रुके। उनकी कार पुल के पास लावारिस हालत में मिली है। 

विज्ञापन
Businessman goes missing, damaged car found near Mangaluru's Kulur bridge news and updates
लापता कारोबारी की कार मिली - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक के एक कारोबारी आज सुबह से लापता हैं। पुलिस के मुताबिक, उनकी कार कुलूर पुल के पास मिली है। बता दें, कारोबारी मुमताज अली जेडीएस एमएलसी बी एम फारूक और कांग्रेस के पूर्व विधायक मोहिउद्दीन बावा के भाई हैं। उनकी उम्र 52 साल बताई जा रही है।

विज्ञापन


करीब तीन बजे घर से निकले थे
एक अधिकारी ने बताया कि अली रविवार तड़के करीब तीन बजे अपनी कार में घर से निकले थे। बाद में सुबह करीब पांच बजे कुलूर पुल के पास रुके। उनकी कार पुल के पास लावारिस हालत में मिली है। इससे संदेह है कि वह पुल से कूद गए होंगे। 
विज्ञापन


मामले की जांच शुरू
सूचना पर मंगलुरु के पुलिस कमिश्नर अनुपम अग्रवाल घटनास्थ पर पहुंचे। साथ ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और तटरक्षक दल को खोज के लिए बुलाया गया। उन्होंने बताया, 'आज सुबह-सुबह हमें सूचना मिली कि कारोबारी मुमताज अली की गाड़ी कुलूर पुल के पास मिली है। हो सकता है कि उन्होंने पुल से छलांग लगा दी हो। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने आगे कहा, 'शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब तीन बजे वह अपनी कार में घर से निकले और शहर में घूमते रहे। बाद में करीब पांच बजे उन्होंने कुलूर पुल के पास अपनी कार रोकी। कार पर कुछ दुर्घटना के निशान थे और उसके बाद उनकी बेटी ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।'

एसडीआरएफ और तटरक्षक दल नदी में तलाश कर रहे
अधिकारी ने कहा कि एसडीआरएफ और तटरक्षक दल नदी में तलाश कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं उन्होंने नदी में छलांग तो नहीं लगा दी। या फिर उनके लापता होने की वजह कुछ और है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed