फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bus-truck collision in Karnataka Many killed Car caught fire after colliding railing in Buldhana News Updates

Accident: कर्नाटक में बस-ट्रक की टक्कर, 10 की मौत; बुलढाणा में रेलिंग से टकराकर कार में लगी आग, तीन की जान गई

Mon, 29 May 2023 10:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु/मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 29 May 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
Bus-truck collision in Karnataka Many killed Car caught fire after colliding railing in Buldhana News Updates
बस दुर्घटना - फोटो : ANI

कर्नाटक में तिरुमकुदलु-नरसीपुरा के पास एक निजी बस और एक कार की टक्कर में दो बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गई। एसपी मैसूरु सीमा लातकर ने इसकी जानकारी दी है। हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया। इस बीच महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के देउलगांव के निकट समृद्धि राजमार्ग पर रेलिंग से टकराने के बाद एक कार में आग लगने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


कर्नाटक हादसे ने पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना में कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं। घटना कोल्लेगला-टी नरसीपुरा मुख्य मार्ग पर कुरुबुरु गांव के पास हुई। सूत्रों के मुताबिक, दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। 
विज्ञापन


मुआवजे का एलान
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को मुआवजे के रूप में दो लाख रुपये देने की घोषणा की। संबंधित अधिकारियों को मैसूरु के तिरुमकुदलु-नरसीपुरा के पास सड़क दुर्घटना में घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bus-truck collision in Karnataka Many killed Car caught fire after colliding railing in Buldhana News Updates
Accident - फोटो : ANI

महाराष्ट्र: बस-कार की टक्कर, 10 घायल
ठाणे ग्रामीण जिले के मालशेज घाट में मुंबई-नासिक राजमार्ग पर बस और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों के घायल होने की आशंका है।

Bus-truck collision in Karnataka Many killed Car caught fire after colliding railing in Buldhana News Updates
Accident - फोटो : ANI

कार में आग लगने से तीन की मौत
वहीं, महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के देउलगांव के निकट समृद्धि राजमार्ग पर रेलिंग से टकराने के बाद एक कार में आग लगने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

Bus-truck collision in Karnataka Many killed Car caught fire after colliding railing in Buldhana News Updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
ठाणे में पति ने की पत्नी की हत्या
वहीं, ठाणे के अंबरनाथ इलाके में रोनितराज मंडल (37) नामक व्यक्ति ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। अंबरनाथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी है।

Bus-truck collision in Karnataka Many killed Car caught fire after colliding railing in Buldhana News Updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

तटरक्षक बल ने समुद्री सीमा के पास फंसे छह भारतीय मछुआरों को बचाया
तटरक्षक बल ने एक नाव में फंसे छह मछुआरों को बचा लिया। नांव दो दिनों से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास फंसी हुई थी। तटरक्षक बल की एक विज्ञप्ति में सोमवार को कहा गया है कि नाव इंजन में खराबी के कारण 27 मई से फंसी हुई थी। भारतीय तटरक्षक नौका के बंदरगाह पर वापस नहीं लौटने की सूचना मिलने के बाद तटरक्षक मंडपम इकाई ने रविवार को मछुआरों की तलाश शुरू की। इसके बाद मछुआरों को तटरक्षक जहाज पर ले जाया गया और जरूरी सहायता प्रदान की गई। बाद में मछली पकड़ने वाली नाव को उत्तर मंडपम मछली पकड़ने के बंदरगाह पर वापस ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed