फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bus travel in Delhi became safe in Delhi due to CCTV, marshals and panic buttons

अब दिल्ली की बसों में सफर करने से महिलाओं को डर नहीं लगता, जानिए क्या है वजह

Fri, 19 Feb 2021 11:08 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 19 Feb 2021 11:08 PM IST
सार

  • बसों में सीसीटीवी लगाने, बसों में मार्शल तैनात करने और पैनिक बटन लगाने के कारण बसों में बेहद सुरक्षित हो गई महिलाओं की यात्रा

विज्ञापन
Bus travel in Delhi became safe in Delhi due to CCTV, marshals and panic buttons
डीटीसी बस में सफर करतीं महिलाएं - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

दिल्ली की बसों में यात्रा करना अब महिलाओं के लिए बेहद सुरक्षित हो गया है। बसों में लगे सीसीटीवी कैमरों, मार्शल की व्यवस्था और पैनिक बटन ने बसों में यात्रा को लेकर महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाया है। यही कारण है कि अन्य माध्यमों के स्थान पर दिल्ली की डीटीसी बसों में यात्रा करना महिलाओं की प्राथमिकता में शामिल हो चुका है। महिलाओं के लिए बसों में टिकट मुफ्त करना इस राह में मील का पत्थर साबित हुआ है क्योंकि डीटीसी चालनों का कहना है कि इस निर्णय के बाद उनकी बसों में 60 फीसदी से ज्यादा यात्री महिलाएं ही आ रही हैं।

विज्ञापन


इन कदमों से बढ़ी सुरक्षा
आम आदमी पार्टी ने अपने चुनावी वायदों में डीटीसी की सभी बसों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात कही थी। बसों में मार्शल तैनात करने को भी पार्टी ने अपनी प्राथमिकताओं में बताया था। यही कारण है कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक अब तक लगभग 96 फीसदी बसों में कैमरे लगाए जा चुके हैं। प्रत्येक बस में तीन कैमरे लगाए जा रहे हैं जिससे आगे से लेकर पीछे तक सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन


हर बस में 10 पैनिक बटन
डीटीसी की बसों में पैनिक बटन लगाए गए हैं। हर बस में महिला यात्रियों की सीटों के नजदीक पैनिक बटन लगाए गए हैं। कुछ बटन सामान्य सीटों के पास भी लगाए गए हैं। अगर किसी भी महिला यात्री को किसी सहयात्री से परेशानी होती है तो वह इसे दबाकर तुरंत चालक/परिचालक से सहायता प्राप्त कर सकती है। इस योजना के कारण भी बसों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्शल योजना ने दी ताकत
दिल्ली की सभी डीटीसी बसों में अब मार्शल तैनात किए जाते हैं। एक बस में न्यूनतम एक मार्शल तैनात होता है, लेकिन इसकी संख्या दो से तीन तक हो सकती है। दिल्ली की सभी 5500 बसों में 13 हजार मार्शलों को तैनात करने की योजना है। हालांकि, इस समय दिल्ली में केवल 3700 से कुछ ही अधिक बसें सड़कों पर चल रही हैं, लेकिन सरकार शीघ्र ही नई बसों को खरीद कर इनकी संख्या बढ़ाने पर विचार कर रही है। जानकारी के मुताबिक सभी नई बसों में भी ये सुविधाएं बरकरार रहेंगी। इससे महिलाएं बिना किसी चिंता के बसों में सफर कर सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed