फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bus overturns in Karnataka Chitradurga several dead and injured news and updates

Karnataka: कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बस पलटी, चार लोगों की मौत, 30 घायल

Sun, 07 Apr 2024 08:41 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 07 Apr 2024 08:41 AM IST
सार

दुर्घटना में करीब 30 लोग घायल हुए हैं। इनमें से आठ की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को होलाकेरे तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Bus overturns in Karnataka Chitradurga several dead and injured news and updates
Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में रविवार सुबह एक बस पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि यह प्राइवेट बस बेंगलुरु से गोकर्ण की तरफ जा रही थी। रास्ते में होलालकेरे में सुबह यह अचानक ही पलट गई। पुलिस का कहना है कि घटना होलाकेरे के बाहरी क्षेत्र में अंजनेय मंदिर के करीब हुई।
विज्ञापन


दुर्घटना में करीब 30 लोग घायल हुए हैं। इनमें से आठ की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को होलाकेरे तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों के शवों को शवगृह में रखा गया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने भी शिकायत की है। इनका कहना है कि अवैज्ञानिक तरीके से बनाए गए सड़क के हिस्से पर दुर्घटनाएं काफी ज्यादा हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed