फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bus got swept away while crossing an inundated bridge in Maharashtra's Yavatmal district

मुंबई: पानी से भरे पुल को पार करते समय बह गई बस, एक की मौत तीन अब भी लापता 

Tue, 28 Sep 2021 03:40 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 28 Sep 2021 03:40 PM IST
सार

चार लापता व्यक्तियों में से एक को निकालकर स्थानीय अस्पताल में भिजवाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 

विज्ञापन
bus got swept away while crossing an inundated bridge in Maharashtra's Yavatmal district
पानी से भरे पुल को पार करते समय बह गई बस - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के यवतमल जिले में मंगलवार की सुबह राज्य परिवहन की एक बस पानी से भरे पुल को पार करते समय बह गई । इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अब भी लापता हैं।   
विज्ञापन


यह दुर्घटना सुबह आठ बजे उमरखेड़ तहसील के दहगांव पुल पर हुई, महाराष्ट्र राज्य पथ परिवहन निगम की यह बस नागपुर से नांदेड़ के लिए जा रही थी । अधिकारियों के अनुसार पानी से भरे पुल को पार करने की कोशिश में बस लगभग 50 मीटर तक बहती चली गई और पलट गई। कई दिनों से भारी बारिश के चलते पुल पर बाढ़ जैसे हालात थे। 
विज्ञापन


उमरखेड़ के तहसीलदार आनंद देओलगांव के ने बताया की ड्राइवर और कंडक्टर के अलावा बस में कुल चार यात्री सवार थे। इनमे से दो को तत्काल निकाला गया। इसके कुछ देर बाद चार लापता व्यक्तियों में से एक को निकाला गया और स्थानीय अस्पताल में भिजवाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र राज्य पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक शेखर छन्ने ने बताया की ड्राइवर और कंडक्टर सहित लापता तीन लोगों की तलाश अब भी जारी है ।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed