{"_id":"6a1c0dd51a3a8498060470b5","slug":"bus-crashes-and-catches-fire-in-western-turkiye-killing-8-people-including-an-infant-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Turkey: तुर्किये में भीषण हादसा, बस में आग लगने से 8 लोगों की मौत; मृतकों में नवजात भी शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Turkey: तुर्किये में भीषण हादसा, बस में आग लगने से 8 लोगों की मौत; मृतकों में नवजात भी शामिल
Sun, 31 May 2026 04:00 PM IST
नितिन गौतम
पीटीआई, इस्तांबुल
पीटीआई, इस्तांबुल
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 31 May 2026 04:00 PM IST
सार
तुर्किये में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल यात्रियों को ले जा रही बस सुरक्षा अवरोधों से टकरा गई, जिससे उसमें आग लग गई। इस हादसे में एक नवजात समेत आठ लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
विस्तार
तुर्किये में रविवार तड़के एक भीषण हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। पश्चिमी तुर्किये में हुए इस हादसे में यात्री बस में आग लग गई, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 9 माह का एक शिशु भी शामिल है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।
सुरक्षा अवरोधकों से टकराकर बस में लगी आग
रिपोर्ट के अनुसार, पर्यटन कंपनी पामुक्कले टूरिज्म की बस रविवार सुबह करीब 1:40 बजे देनिजिली प्रांत में राजमार्ग के सुरक्षा अवरोधकों से टकरा गई। जिससे बस में आग लग गई। बस इजमिर से भूमध्यसागरीय तटीय शहर अंताल्या जा रही थी। हादसे के समय बस में 38 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। हादसे में 33 लोग घायल हो गए। मृतकों में 50 वर्षीय बस चालक और 9 माह के शिशु के पिता भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद सामने आई तस्वीरों में सड़क किनारे बस का पूरी तरह जला हुआ ढांचा दिखाई दे रहा है।
गौरतलब है कि शनिवार को ईद अल अजहा का अंतिम दिन था। तुर्किये में इस धार्मिक पर्व के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारों से मिलने और छुट्टियां मनाने के लिए यात्रा करते हैं, जिसके चलते तुर्किये में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में अक्सर बढ़ोतरी देखी जाती है।