{"_id":"5a6ec5dc4f1c1b8e238b55fa","slug":"bus-crashed-the-bridge-and-plunged-into-a-river-angry-mob-throws-stone-on-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: ब्रिज तोड़कर नदी में गिरी बस, अब तक 36 लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: ब्रिज तोड़कर नदी में गिरी बस, अब तक 36 लोगों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम बंगाल
Updated Tue, 30 Jan 2018 05:51 AM IST
विज्ञापन
बस एक्सीडेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में ब्रिज को तोड़कर एक बस नदी में गिर गई। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कड़ी मशक्कत की। बस में कम से कम 56 यात्रियों के होने की वजह से मरने वालों की तादाद बढ़ने का अंदेशा है।
विज्ञापन
West Bengal: 24 killed after a bus carrying 50 passengers drowned in a canal while crossing Balighat bridge in Murshidabad; rescue operations by National Disaster Response Force (NDRF) underway pic.twitter.com/iU5Z2ukhSy
— ANI (@ANI) January 29, 2018विज्ञापन
वहीं पुलिस पर देरी से आने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने पत्थर फेंके जिसकी वजह से उन्हें आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल करना पड़ा। एक शख्स की मौत होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
बस नादिया जिले से मालदा जा रही थी और यह दौलताबाद की नदी में गिरकर डूब गई। यह घटना कोलकाता से 220 किलोमीटर दूरी पर हुई। चार से पांच लोगों को नदी से बचा लिया गया है।
कहा जा रहा है कि ड्राइवर फोन पर बात कर रहा है जिसकी वजह से बस ने नियंत्रण खो दिया और वह नदीं में गिर गई। स्थानीय लोग अपने छोटी नावों को लेकर लोगों को बचाने के लिए दौड़े। जब पुलिस क्रेन के साथ लोगों को बचाने के लिए पहुंची तब तक वहां बहुत भीड़ इकट्ठा हो चुकी थी।
भीड़ ने पुलिसवालों पर पत्थर फेंके, पुलिस वाहन गिराए और दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं आग बुझाने वाले वाहनों को भी निशाना बनाया गया। जिसके बाद पुलिस ने गुस्साई भीड़ पर आंसू गैस के गोले फेंके। इस समय घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है और क्रेन की मदद से नदी से बस निकालने की तैयारी की जा रही है।