फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bus and mini bus collide in Assam, 10 people died

असम में बस और मिनी बस की टक्कर, दस लोगों की मौत

Mon, 23 Sep 2019 12:13 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 23 Sep 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
Bus and mini bus collide in Assam, 10 people died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
असम के शिवसागर जिले में सोमवार को एक बस और एक मिनीबस के बीच टक्कर होने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर देमोव में हुई।
विज्ञापन


गोलाघाट से डिब्रूगढ़ आ रही बस विपरीत दिशा से आ रही मिनीबस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क से नीचे खड्ड में गिर गए। सहायक उप निरीक्षक के अली ने बताया कि दोनों वाहनों से कुछ शव निकाले गए जबकि बुरी तरह से घायल कुछ लोगों ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। मारे गए ज्यादातर लोग वे ही हैं जो मिनीबस में सवार थे।
विज्ञापन


घायलों को देमोव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से 15 लोगों को डिब्रूगढ स्थित असम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed