फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Burj Khalifa illuminated on colours of Tricolour on Independence Day new york square see video and photos

स्वतंत्रता दिवस: बुर्ज खलीफा से टाइम्स स्क्वॉयर तक तिरंगे में रंगी दुनिया, मैक्रों सहित इन नेताओं ने दी बधाई

Wed, 16 Aug 2023 03:18 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 16 Aug 2023 03:18 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुनिया की सबसे उंची इमारत बुर्ज खलीफा का तिरंगे वाला अंदाज दिखा। मंगलवार की रात यह इमारत तिरंगे के रंगों - केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से जगमगा उठी।

विज्ञापन
Burj Khalifa illuminated on colours of Tricolour on Independence Day new york square see video and photos
तिरंगे के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा। - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने आज अपनी आजादी के 76 साल पूरे कर लिए। देश सहित दुनिया भर में भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर न केवल भारत में बल्कि दुनिया के तमाम देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय देशभक्ति से लबरेज दिखे। बात चाहें यूएई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की हो या न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर की, हर जगह तिरंगे की धूम दिखी। 

विज्ञापन


तिरंगे के रंग में जगमगाया बुर्ज खलीफा
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुनिया की सबसे उंची इमारत बुर्ज खलीफा का तिरंगे वाला अंदाज दिखा। मंगलवार की रात यह इमारत तिरंगे के रंगों - केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से जगमगा उठी। बता दें कि दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा 823 मीटर ऊंची है। इससे एक दिन पहले, पाकिस्तान को फजीहत झेलनी पड़ी थी। दरअसल,सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो दुबई का है जिसमें दिखाया गया है कि आधी रात को बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा नहीं दिखाया गया। इससे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के पास जुटे पाकिस्तानी नाराज हो गए, क्योंकि उनको उम्मीद थी कि बुर्ज खलीफा पाकिस्तानी झंडे के रंगों से रोशन होगा। इससे नाराज होकर पाकिस्तानी पाकिस्तान जिंदाबाद जैसे नारे लगाने लगे।
विज्ञापन


टाइम्स स्क्वॉयर पर भारतीय प्रवासियों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
अमेरिका में भी भारतीय स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। यहां प्रवासी भारतीय सदस्य स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर पर एकत्र हुए। इस दौरान देशभक्ति गीत से पूरा इलाका गूंजता रहा। इस दौरान वहां तिरंगा भी फहराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि ने दी शुभकामनाएं
77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संपन्न लोकतंत्र के साथ भारत प्रभावी बहुपक्षीय प्रणाली को बनाए रखने में प्रमुख भूमिका निभा रहा है। 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैं आप सभी को यहां न्यूयॉर्क में भारत के स्थायी मिशन में मेरे और मेरी टीम के साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित करती हूं। हम भारत की स्थायी विरासत को बनाए रखेंगे और संयुक्त राष्ट्र में एक उज्जवल भविष्य को आकार देने के लिए सभी सदस्य देशों के साथ सहयोग करेंगे।

तिरंगे की रोशनी में जगमगाया राष्ट्रपति भवन
इस मौके पर राजधानी दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन को भी तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। तिरंगे के रंग में रंगा राष्ट्रपति भवन बेहद खूबसूरत दिखा। 
 

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से देश के सामने अपनी सरकार के नौ साल का बही खाता रखा। विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार को घेरने के लिए जिन मुद्दों को उठाया जाता है, उन पर पीएम मोदी ने खुल कर चर्चा की।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इन राष्ट्र प्रमुखों ने दी बधाई
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ’प्रचंड’, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और भूटान के पीएम लोटे शेरिंग सहित अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दी। मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दीं। यूएई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने कहा कि महान राष्ट्र के नेतृत्व और लोगों को मेरे तरफ से बधाई। डोमिनिका सरकार ने भारत के आजादी की शुभकामनाएं प्रेषित की।


इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि प्रिय पीएम नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों, इजरायल की ओर से मैं आपके स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं। मॉरीशस के पीएम प्रविंद जुगनौथ ने कहा कि स्वतंत्र भारत ने दुनिया को अपने लोगों की बेजोड़ संसाधनशीलता, सरलता और लचीलेपन को दिखाया है। भारत को प्रगति की दिशा में और आगे ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई। पीएम मोदी ने सभी नेताओं को धन्यवाद कहा और कृत्ज्ञता ज्ञापित की।
 
इजरायल में भारतीय-यहूदी संस्कृति स्क्वॉयर का उद्घाटन
भारत के स्वतंंत्रता दिवस के अवसर पर इजरायल ने भारतीय-यहूदी संस्कृति स्क्वॉयर का उद्घाटन किया। इजरायल के इलियट शहर में स्थित नया स्क्वॉयर दोनों देशों के बीच मजबूत सभ्यतागत बंधन को समर्पित है। इलियट मेयर एली लानक्री ने बताया कि यह चौक भारत-इजरायल के बीच प्यार, दोस्ती, आपसी देखभाल और गहरे संबंध का प्रतीक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed