{"_id":"6047abbb8ebc3e8c9775bf15","slug":"burger-king-uk-tweet-apologies-after-gets-troll-burger-king-apologises-for-women-should-be-in-kitchen-statement-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्गर किंग के ट्वीट पर बवाल : कहा- औरतों की जगह किचन में, ट्रोल होने पर माफी मांगते हुए दी सफाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बर्गर किंग के ट्वीट पर बवाल : कहा- औरतों की जगह किचन में, ट्रोल होने पर माफी मांगते हुए दी सफाई
Tue, 09 Mar 2021 10:39 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 09 Mar 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
बर्गर किंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बर्गर किंग द्वारा की गई एक विवादित ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और इसके बाद कंपनी को ट्रोल का शिकार होना पड़ा। विवाद बढ़ता देख आनन-फानन में कंपनी ने ट्वीट को डिलीट कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल बर्गर किंग ने महिला दिवस के अवसर पर एक ट्वीट करते हुए महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। लेकिन कंपनी ने जिस अंदाज से शुभकामनाएं दीं वो महिलाओं समेत कई यूजर्स को पसंद नहीं आई।
विज्ञापन
औरतों की जगह किचन में
बता दें कि कंपनी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'औरतों की जगह किचन में'। इसके बाद तो सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया। लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
वहीं ट्रोल करने के मामले में केएफसी समेत कई फास्ट फूड रेस्टोरेंट्स भी पीछे नहीं रहा। इस ट्वीट को लेकर बर्गर किंग को सोशल मीडिया पर जमकर धोया। आखिरकार बर्गर किंग ने माफी मांगते हुए इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है।
बर्गर किंग ने कुछ इस तरह से दी सफाई
विवादित ट्वीट के बाद जब कंपनी बुरी तरह से घिरने लगी तो उसने पहले ट्वीट को हटा कर माफी मांगी फिर उसके बाद अपनी सफाई में कहा कि हमारे किचन में सिर्फ 20 फीसदी महिला शेफ हैं। इसलिए अगर महिलाएं हमारे काम में सहयोग करना चाहतीं हैं तो हम उनका स्वागत करते हैं। हम इस क्षेत्र में महिलाओं की संख्या बढ़ाकर बदलना चाहते हैं। इसी के चलते हम एक अभियान पर हैं, और इस लिए हमने वो ट्वीट किया था, लेकिन हम अपने पहले ट्वीट के लिए सभी से माफी मांगते हैं'।