फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bulli Bai App creator Neeraj Bishnoi's laptop sezied by school many times, father says- he has few friends

Bulli Bai App: एप बनाने वाले नीरज का लैपटॉप स्कूल में कई बार हो चुका है जब्त, पिता ने बताया- दिन भर कमरे में बंद रहता था उनका बेटा  

Sat, 08 Jan 2022 09:47 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोरहाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोरहाट Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 08 Jan 2022 09:47 AM IST
सार

नीरज, वर्तमान में कम्प्यूटर साइंस का छात्र है। उसने असम के एक ईसाई मिशनरी स्कूल में शिक्षा प्राप्त की और अपनी कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं 12 की परीक्षा में 82 प्रतिशत हासिल किया।
 

विज्ञापन
Bulli Bai App creator Neeraj Bishnoi's laptop sezied by school many times, father says- he has few friends
Bulli Bai App Case - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विवादित बुल्ली बाई एप बनाने वाले 21 साल के नीरज बिश्नोई के पिता दशरथ बिश्नोई का कहना है कि उनका बेटा होशियार है। उसके कुछ ही दोस्त हैं। साथ ही उसे लैपटॉप से चिपके रहने की आदत है। उन्होंने बताया कि 10वीं की परीक्षा में अच्छे नंबर लाने पर उसे असम सरकार की ओर से मुफ्त लैपटॉप मिला था। तब से वह उसी में चिपका रहता है। वह अपने कमरे में बंद रहता है। क्या करता है, यह हम नहीं जानते। 

विज्ञापन


कई बार जब्त किया जा चुका है लैपटॉप 
एक पिकअप वाहन के मालिक दशरथ विश्नोई ने बताया कि नीरज जब 11 वीं-12वीं में एक साइंस एकेडमी में पढ़ाई कर रहा था, तो उसका लैपटॉप कई बार प्रिंसिपल ने जब्त किया। लैपटॉप लेने के लिए मुझे एकेडमी जाना पड़ता था। पता नहीं वह लैपटॉप में क्या करता था। उन्होंने कहा कि एप के मामले में हम कुछ नहीं जानते। हम तो बस प्रार्थना कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द घर लौट आए, क्योंकि उसे अगले महीने अपने दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में बैठना है। 
विज्ञापन


कम्प्यूटर साइंस का छात्र है नीरज 
नीरज, वर्तमान में कम्प्यूटर साइंस का छात्र है। उसने असम के एक ईसाई मिशनरी स्कूल में शिक्षा प्राप्त की और अपनी कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं 12 की परीक्षा में 82 प्रतिशत हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने की थी गिरफ्तारी
बुल्ली बाई एप मामले में गिरफ्तार होने वाला नीरज चौथा व्यक्ति है। उसे गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। नीरज के पिता ने बताया कि दिल्ली पुलिस के तीन जवान, असम पुलिस के साथ पांच जनवरी को असम के जोरहाट स्थित उसके घर पर आए थे। अगली सुबह, वे नीरज को अपने साथ ले गए। 


क्या है मामला 
बुल्ली बाई एप के माध्यम से मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों को ट्रोल कराया जाता है। उनकी इजाजत के बिना उनकी तस्वीरों का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा था। इस मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पुलिस ने नीरज विश्नोई को असम के जोरहाट से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed