फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bullet train will run in Gujarat only if Land acquisition problem is found in Mumbai

मुंबई में अगर रेड सिग्नल मिला तो गुजरात में ही दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

Sun, 27 Dec 2020 06:42 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 27 Dec 2020 06:42 AM IST
सार

  • मुंबई में भूमि अधिग्रहण को लेकर आ रही परेशानी पर रेलवे ने लिया निर्णय
  • पहले फेज में बुलेट ट्रेन अहमदाबाद से वापी और दूसरे फेज में वापी से मुंबई के लिए

विज्ञापन
Bullet train will run in Gujarat only if Land acquisition problem is found in Mumbai
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार अब हर हाल में बुलेट ट्रेन को ट्रैक पर उतारने की कवायद में जुट गई है। अगर मुंबई में भूमि अधिग्रहण की वजह से बाधा पहुंचती रही तो अहमदाबाद-मुंबई के बीच प्रस्तावित 508 किमी  के कोरिडोर पर यह ट्रेन गुजरात में ही चलेगी।

विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर महाराष्ट्र सरकार ने भूमि अधिग्रहण में मदद नहीं की तो बुलेट ट्रेन दो फेज में नहीं चलेगी। पहले फेज में अहमदाबाद से वापी के बीच यह ट्रेन 325 किलोमीटर ट्रैक पर दौड़ाई जा सकती है। भूमि अधिग्रहण की मंजूरी मिली तो ही दूसरे फेज में वापी से बांद्रा तक बुलेट ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन



रेलवे बोर्ड के सीईओ विनोद कुमार यादव ने बताया कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए जमीन का 67 प्रतिशत हिस्सा मिला है। इसमें गुजरात में 956 हेक्टेयर में से 825 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। गुजरात में करीब 90 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण होने की वजह से टेंडर जारी कर जमीनी काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे तो महाराष्ट्र सरकार ने चार महीने में भूमि के अधिग्रहण करने का भरोसा दिया है। महाराष्ट्र में 432 हेक्टेयर भूमि में से 97 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण ही हो सका है। जरूरी जमीन का यह केवल 22 प्रतिशत हिस्सा है। दादर और नगर हवेली में 8 हेक्टेयर भूमि में से सात हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed