{"_id":"5af375db4f1c1b6e098b8ee9","slug":"bullet-train-project-8-mns-workers-arrested-for-disrupting-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी की बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का सर्वे रोकना मनसे के कार्यकर्ताओं को पड़ा भारी, हिरासत में","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PM मोदी की बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का सर्वे रोकना मनसे के कार्यकर्ताओं को पड़ा भारी, हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Updated Thu, 10 May 2018 03:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना में खलल डालना महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने ठाणे के दिवा-शील परिसर में शुरू बुलेट ट्रेन सर्वेक्षण काम को रोकने और हंगामा करने के आरोप में मनसे के आठ पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर बुधवार को ठाणे कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें 11 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बुलेट ट्रेन सर्वे का काम रोकने व सरकारी काम में दखल देने के मामले में मनसे के ठाणे शहर अध्यक्ष रवींद्र मोरे, संदीप पाचंगे, पुष्कर विचारे, सागर जेधे, विनायक रणपिसे, जनार्दन खारीवले, शरद पाटील, और कुशाल पाटील को गिरफ्तार किया गया हैं।
विज्ञापन
लेकिन, मनसे के जिलाध्यक्ष अविनाश जाधव की न तो गिरफ्तारी हुई है और न ही उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सर्वे रोकने का आंदोलन जाधव के ही नेतृत्व में हुआ था। इससे पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।