फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Bullet Train News seven new routes marked soon railway and nhai will start land acquisition

भारत में इन सात रूट पर दौड़ेंगी बुलेट ट्रेनें, जमीन अधिग्रहण पर जल्द होगा काम शुरू

Sat, 01 Aug 2020 02:37 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 01 Aug 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
India Bullet Train News seven new routes marked soon railway and nhai will start land acquisition
भारत में बुलेट ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : Railway Technology

देश में बुलेट ट्रेन का नेटवर्क बढ़ने वाला है। भारतीय रेलवे ने हाई स्पीड बुलेट ट्रेनों के लिए सात नए रूट्स की पहचान की है। इसके लिए जल्द ही रेलवे और भारतीय राष्ट्रीय हाईवे अथॉरिटी (एनएचएआई) मिलकर जमीन अधिग्रहण का काम शुरू करेंगे। 

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में पिछले दिनों हुई मंत्रियों की बैठक में जमीन अधिग्रहण का काम शुरू करने का फैसला लिया गया। इसके लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। ट्रेन हाईस्पीड कॉरिडोर पर 300 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। वहीं सेमी हाईस्पीड कॉरिडोर पर ट्रेन 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
विज्ञापन



इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने एनएचएआई को पत्र लिखकर इन सात हाईस्पीड कॉरिडोर को लेकर विस्तृत विवरण दिया है। इसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसपर तेजी से काम हो सके इसके लिए एनएचएआई को एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- विकास का रोडमैप तैयार, बुलेट ट्रेन हमारा नहीं किसी और का सपना: उद्धव ठाकरे

2023 दिसंबर को चलेगी पहली बुलेट ट्रेन
भारत की पहली बुलेट ट्रेन पर जोर-शोर से काम चल रहा है। अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली इस ट्रेन के दिसंबर 2023 में शुरू होने की संभावना है। बता दें कि भारत में जापान की मदद से बुलेट ट्रेन शुरू होने वाली हैं।

इन सात रूट पर दौड़ेंगी बुलेट ट्रेन

  1. दिल्ली से वाराणसी (वाया नोएडा, आगरा और लखनऊ)
  2. वाराणसी से हावड़ा (वाया पटना)
  3. दिल्ली से अहमदाबाद (वाया जयपुर और उदयपुर)
  4. दिल्ली से अमृतसर (वाया चंडीगढ़, लुधियाना और जालंधर)
  5. मुंबई से नागपुर (वाया नासिक)
  6. मुंबई से हैदराबाद (वाया पुणे)
  7. चेन्नई से मैसूर (वाया बंगलूरू)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed