फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bulk action in MP, 221 police officers including 34 IPS transferred in last 24 hours.

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 34 आईपीएस सहित 221 पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले

Sat, 09 Feb 2019 07:24 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, भोपाल
भाषा, भोपाल Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 09 Feb 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
Bulk action in MP, 221 police officers including 34 IPS transferred in last 24 hours.
मुख्यमंत्री कमलनाथ

मध्य प्रदेश सरकार ने  पिछले 24 घंटे में पुलिस महकमे में भारी फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 34 अधिकारियों सहित 221 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिये। आधिकारिक जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम एवं शनिवार सुबह मध्य प्रदेश गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में 34 आईपीएस एवं 187 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

विज्ञापन


जिन 34 आईपीएस का तबादला किया गया है, उनमें दो पुलिस महानिरीक्षक, छह उप पुलिस महानिरीक्षक और नौ पुलिस अधीक्षक (एसपी) शामिल हैं। वहीं, जिन 187 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें 35 सहायक पुलिस अधीक्षक एवं 152 उप पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। वरिष्ठ आईपीएस एम आर कृष्णा (1985 बैच) को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस कर मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन भोपाल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि उप परिवहन आयुक्त ग्वालियर वी के सूर्यवंशी अब विशेष सशस्त्र बल इंदौर रेंज के नये पुलिस महानिरीक्षक होंगे।
विज्ञापन


इनके अलावा, विशेष सशस्त्र बल इंदौर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक जी जी पाण्डे को नारकोटिक्स इंदौर के पुलिस महानिरीक्षक का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि साइबर पुलिस मुख्यालय, भोपाल की महिला सहायक पुलिस महानिरीक्षक रुचि वर्धन मिश्र अब इंदौर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगी। वहीं, इंदौर ग्रामीण के उप पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा अब उज्जैन रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक बनाये गये हैं, जबकि इंदौर के उप पुलिस महानिरीक्षक हरिनारायण चारी मिश्रा अब पुलिस मुख्यालय भोपाल के उप पुलिस महानिरीक्षक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रशेखर सोलंकी को देवास का एसपी, हिमानी खन्ना को एसपी कटनी, एम.एल. छारी को एसपी होशंगाबाद, डी. कल्याण चक्रवर्ती को एसपी दतिया, मोहम्मद यूसुफ कुरैशी को एसपी पूर्व इंदौर, गुरुकरण सिंह को एसपी नरसिंहपुर, मांगीलाल सोलंकी को एसपी डिण्डोरी, मनोज कुमार श्रीवास्तव को एसपी आगर मालवा और भगवत सिंह बिरदे को एसपी हरदा का जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed