फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   buldhana triple divorce case registered against husband under the new law affair Maharashtra

'एक नहीं, 10 महिलाओं से रखूंगा संबंध' गुस्से में बोला पति और पत्नी को दे दिया तीन तलाक

Sat, 12 Dec 2020 01:07 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 12 Dec 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
buldhana triple divorce case registered against husband under the new law affair Maharashtra
तीन तलाक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में कानून बनने के बाद भी तीन तलाक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दरअसल, तीन तलाक का एक मामला महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में सामने आया है। यहां एक महिला ने जब अपने पति को दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध बनाने से रोका तो पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद महिला ने अपने पति और सास ससुर के खिलाफ ट्रिपल तलाक कानून के तहत मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

बुलढाणा जिले के चिखली शहर में रहने वाले मोहसिन का निकाह करीब डेढ़ साल पहले शेगांव शहर की रहने वाली एक युवती से हुआ था। इस बीच मोहसिन का एक महिला के साथ नाजायज संबंध चल रहा था। पीड़िता ने बताया कि जब उसे मोहसिन के अवैध संबंध के बारे में पता चला तो उसने अपने पति को समझाने की काफी कोशिश की।

विज्ञापन

पत्नी से मारपीट भी करता था आरोपी

पीड़िता ने बताया कि आरोपी मोहसिन को बहुत समझाने के बाद भी उसने गैर महिला के साथ संबंध रखे। अंत में तंग आकर जब उसने अपने मायके वालों को पूरी बात बताई तो मोहसिन ने उसे बहुत पीटा। बाद में महिला अपने मायके शेगांव आकर रहने लगी। 22 नवंबर को पीड़िता के घर आकर आरोपी ने झगड़ा किया और कहा कि वह एक नहीं 10 महिलाओं के साथ संबंध रखेगा। ये कहते हुए आरोपी ने पीड़िता को तीन तलाक दे दिया और चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत

मामला जब बेहद गंभीर हो गया है तो पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। शेगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मोहसिन और उसके माता-पिता के खिलाफ IPC की धारा 498, 323 और मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण कानून के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed