फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Buldhana bus tragedy: Driver was under influence of liquor when accident took place, says forensic report

Maharashtra: बुलढाणा बस हादसा की फोरेंसिक रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, शराब के नशे में था ड्राइवर

Fri, 07 Jul 2023 12:33 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 07 Jul 2023 12:33 PM IST
सार

बुलढाणा के पिंपलखुटा गांव में हाल ही में नागपुर-मुंबई 'समृद्धि एक्सप्रेसवे' पर डिवाइडर से टकराने के बाद बस में आग लग गई थी। इस हादसे में 25 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। अब करीब सात दिन बाद फोरेंसिक रिपोर्ट आई है, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Buldhana bus tragedy: Driver was under influence of liquor when accident took place, says forensic report
बुलढाणा बस हादसा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक जुलाई यानी शनिवार को हुए निजी बस हादसे की फॉरेंसिक जांच सामने आ गई है। इससे पता चला है कि दुर्घटना के वक्त बस का चालक शराब के नशे में था। 

विज्ञापन

गौरतलब है, शनिवार तड़के बुलढाणा के पिंपलखुटा गांव में नागपुर-मुंबई 'समृद्धि एक्सप्रेसवे' पर डिवाइडर से टकराने के बाद बस में आग लग गई थी। बस में करीबन 33 यात्री मौजूद थे, जिनमें से 25 की जलकर मौत हो गई थी। वहीं, भीषण दुर्घटना में ड्राइवर और 'क्लीनर' (ड्राइवर का सहायक) सहित आठ लोग बच गए थे। ड्राइवर की पहचान दानिश शेख के रूप में हुई, जिसे बाद में लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट से पता चला है कि ड्राइवर के खून के नमूने में 0.30 फीसदी अल्कोहल पाया गया है। उन्होंने कहा कि ड्राइवर ने बहुत अधिक मात्रा में शराब पी रखी होगी, तभी हादसे के कई घंटों बाद भी उसके खून में एल्कोहल पाया गया है। दरअसल, ड्राइवर का खून का नमूना दुर्घटना के 12 से 13 घंटे बाद लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इससे पहले अमरावती क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने एक रिपोर्ट तैयार की थी। इसमें एक जिंदा बचे व्यक्ति के हवाले से कहा गया था कि बस एक स्टील के खंभे से टकरा गई थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस डिवाइडर से जाकर टकरा गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed