{"_id":"622dfdb288aacf15a24fe5fd","slug":"budget-session-congress-will-surround-the-government-in-parliament-focus-on-unemployment-inflation-ukraine-epf-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट सत्र: सरकार को संसद में घेरेगी कांग्रेस, यूक्रेन, बेरोजगारी, महंगाई और ईपीएफ मुद्दों पर फोकस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बजट सत्र: सरकार को संसद में घेरेगी कांग्रेस, यूक्रेन, बेरोजगारी, महंगाई और ईपीएफ मुद्दों पर फोकस
Sun, 13 Mar 2022 09:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 13 Mar 2022 09:26 PM IST
सार
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया किजनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और तय हुआ कि किन मुद्दों को उठाना चाहिए। संसदीय सलाहकार समिति से जुड़े सभी सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया।
विज्ञापन
संसद भवन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में कांग्रेस यूक्रेन, महंगाई, बेरोजगारी और ईपीएफ के मुद्दों पर सरकार को घेरेगी। सोमवार से शुरू हो रहे सत्र की रणनीति तय करने के लिए रविवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई। पार्टी इन मुद्दों के साथ ही फसलों की एमएसपी आदि पर अन्य विपक्षी दलों के साथ साझा रणनीति बनाएगी।
विज्ञापन
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और तय हुआ कि किन मुद्दों को उठाना चाहिए। संसदीय सलाहकार समिति से जुड़े सभी सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में एजेंडा तय होने के बाद दल के नेता फैसला लेंगे क्या करना है। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान हम समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के साथ समन्वय से जनता के हितों के मुद्दों को उठाएंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी बैठक से रहे नदारद
कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसदीय दल की बैठक में शामिल नहीं हुए। खराब स्वास्थ्य के चलते पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी इसमें शिरकत नहीं कर सके। एके एंटनी और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी भी बैठक से गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
ये नेता हुए शामिल
सोनिया गांधी, मल्लिकाजुर्न खरगे के अलावा बैठक में आनंद शर्मा, जयराम रमेश, के सुरेश, मणिकम टैगोर, मनीष तिवारी शामिल हुए।
जम्मू-कश्मीर का बजट पेश करेंगी सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल 14 मार्च को संसद में जम्मू-कश्मीर का बजट पेश करेंगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वित्त मंत्री वर्ष 2022-23 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की अनुमानित प्राप्तियों और व्यय का विवरण प्रस्तुत करेंगी।