{"_id":"63e98b11d49b79552a00b634","slug":"budget-session-cong-chief-kharge-opposition-meeting-today-to-chalk-out-strategy-on-adani-issue-news-updates-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget Session: खरगे ने आज बुलाई विपक्ष की बैठक, अदाणी मुद्दे पर रणनीति बनाने को लेकर होगी चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Budget Session: खरगे ने आज बुलाई विपक्ष की बैठक, अदाणी मुद्दे पर रणनीति बनाने को लेकर होगी चर्चा
Mon, 13 Feb 2023 06:28 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Mon, 13 Feb 2023 06:28 AM IST
सार
माना जा रहा है कि सोमवार को राज्यसभा में विपक्ष की रणनीति तय करने के लिए यह बैठक बुलाई गई है। अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के मद्देनजर खरगे ने शुक्रवार को अदाणी समूह के कारोबार की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की अपनी पार्टी की मांग को दोहराया।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। यह बैठक राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद में खरगे के कार्यालय में होगी। इस बैठक में हिंडनबर्ग रिसर्च और अदाणी मुद्दे पर संसद में सरकार को घेरने के लिए रणनीति बनाने पर चर्चा होने की उम्मीद है।
माना जा रहा है कि सोमवार को राज्यसभा में विपक्ष की रणनीति तय करने के लिए यह बैठक बुलाई गई है। अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के मद्देनजर खरगे ने शुक्रवार को अदाणी समूह के कारोबार की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की अपनी पार्टी की मांग को दोहराया। मीडिया को संबोधित करते हुए, खरगे ने कहा, क्या अदाणी घोटाले की जांच नहीं होनी चाहिए। क्या उस पैसे पर चर्चा नहीं होनी चाहिए, जो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने अदाणी के व्यवसायों में निवेश किया है।