{"_id":"5c54221bbdec224a620fdd8f","slug":"budget-p-chidambaram-and-manmohan-reaction-account-of-votes-not-vote-on-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट 2019: चिदंबरम और मनमोहन ने वोट हासिल करने वाला बजट बताया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बजट 2019: चिदंबरम और मनमोहन ने वोट हासिल करने वाला बजट बताया
Fri, 01 Feb 2019 04:19 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 01 Feb 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
पी चिदंबरम
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने बजट को वोटरों को लुभाने वाला बजट करार दिया। चिदंबरम ने कहा कि यह बजट जनता से वोट पाने के बाद का नहीं है, बल्कि जनता का वोट पाने के लिए लाया गया है।
विज्ञापन
P Chidambaram, Congress on #Budget2019: My one line comment on the budget is that it is not a vote on account but an account for votes. pic.twitter.com/FjX4zU7i3P
— ANI (@ANI) February 1, 2019विज्ञापन
चिदंबरम ने कहा कि यह अंतरिम बजट नहीं है, यह तो पूरा बजट है। उन्होंने कांग्रेस की योजनाओं को दोहराने और उसकी नकल करने का आरोप लगाया। इसके लिए उन्होंने अरुण जेटली को बधाई भी दी। चिदंबरम ने कहा, चलो सरकार ने यह मान तो लिया कि देश के संसाधनों पर गरीबों का हक है।
विज्ञापन
Thank you Interim FM for copying the Congress' declaration that the poor have the first right to the resources of the country.
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) February 1, 2019
वहीं, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि बजट का असर पूरी तरह से 2019 चुनाव पर पड़ने वाला है। उन्होंने बजट को 'चुनावी बजट' करार दिया।
विदेश में इलाज करा रहे अरुण जेटली ने भी बजट की तारीफ की, उन्होंने बजट को गरीब हितैषी, किसान हितैषी और मध्यमवर्ग की खरीद क्षमता को बढ़ाने वाला बताया है।