फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budget Expectatations PM Kisan Samman Nidhi Scheme Beneficiary Farmers may get more money

पीएम किसान: सालाना मिल सकती है 8,000 रुपये की किस्त, न्यूनतम रोजगार गारंटी योजना में भी मजदूरी बढ़ने की उम्मीद

Sat, 22 Jun 2024 06:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 06:02 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार जुलाई में पेश होने वाले पूर्ण बजट में 500 अरब रुपये से अधिक के उपभोग बढ़ाने वाले उपायों पर भी विचार कर रही है। इसके तहत पहली बार कम आय वाले व्यक्तियों के लिए कर की दरों में कटौती हो सकती है।

विज्ञापन
Budget Expectatations PM Kisan Samman Nidhi Scheme Beneficiary Farmers may get more money
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : X/@narendramodi

विस्तार

सरकार आगामी बजट में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे किसानों को सालाना 8,000 रुपये देने का फैसला कर सकती है। फिलहाल 6,000 रुपये दिया जाता है। इसके साथ ही न्यूनतम रोजगार गारंटी कार्यक्रम में भी सालाना भुगतान बढ़ाने की योजना है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, महिला किसानों के लिए वित्तीय सहायता का विस्तार करने पर भी चर्चा हो रही है। अतिरिक्त खर्च के बावजूद, सरकार चालू कारोबारी वर्ष के लिए राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को बनाए रखेगी। इसमें मजबूत राजस्व और भारतीय रिजर्व बैंक से 25 अरब डॉलर के लाभांश से मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


कृषि शोध में निवेश बढ़ाने की मांग
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बजट-पूर्व बैठक में कृषि संगठनों और विशेषज्ञों ने कृषि शोध में निवेश बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा, उर्वरक सब्सिडी को युक्तिसंगत बनाने और जलवायु परिवर्तन को लेकर कृषि क्षेत्र की जुझारू क्षमता बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर देने की जरूरत है।
विज्ञापन


उपभोग बढ़ाने के उपायों पर विचार कर दरों में कटौती की संभावना
सूत्रों ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार जुलाई में पेश होने वाले पूर्ण बजट में 500 अरब रुपये से अधिक के उपभोग बढ़ाने वाले उपायों पर भी विचार कर रही है। इसके तहत पहली बार कम आय वाले व्यक्तियों के लिए कर की दरों में कटौती हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने सबसे अधिक खर्च करने वाले उपभोक्ताओं के लिए करों को कम करने के प्रस्तावों पर चर्चा की है।
  • पांच लाख से 15 लाख रुपये सालाना आय वालों को कर में राहत मिल सकती है। यह भी संभव है कि सरकार इन लोगों के लिए एक नया स्लैब भी पेश कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed