फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budget 2024: Indian Railways can get Rs 3 lakh crore, now Wi-Fi will be available in trains

Budget 2024: रेलवे को मिल सकते हैं तीन लाख करोड़ रुपये, ट्रेनों में अच्छे खाने के अलावा अब मिलेगा वाई-फाई!

Tue, 30 Jan 2024 03:48 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:48 PM IST
सार

केंद्र सरकार इस बार रेलवे बजट में आवंटन में बढ़ोतरी कर सकती है। माना जा रहा है कि सरकार कुल आवंटन को बढ़ाकर तीन लाख करोड़ रुपये तक कर सकती है। इसके अलावा वंदे भारत ट्रेनों के रोलआउट पर सरकार विशेष फोकस कर सकती है...

विज्ञापन
Budget 2024: Indian Railways can get Rs 3 lakh crore, now Wi-Fi will be available in trains
Union Budget 2024: Indian Railways - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को मोदी सरकार 2.0 का अंतरिम बजट पेश करने जा रही हैं। इस बजट में रेलवे पर सरकार का खास फोकस रहने की उम्मीद है। केंद्र सरकार इस बार रेलवे बजट में आवंटन में बढ़ोतरी कर सकती है। माना जा रहा है कि सरकार कुल आवंटन को बढ़ाकर तीन लाख करोड़ रुपये तक कर सकती है। इसके अलावा वंदे भारत ट्रेनों के रोलआउट पर सरकार विशेष फोकस कर सकती है। बजट 2023 में रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था।

विज्ञापन

इस बार के बजट का बड़ा हिस्सा यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर खर्च किया जाएगा। चुनावी साल होने की वजह से इस समय केंद्र सरकार का सबसे अधिक ध्यान देश में यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने पर होगा। इस बजट में सरकार का जोर इलेक्ट्रिफिकेशन और दोहरीकरण पर विशेष जोर रहेगा। दोनों पर करीब 50,000 करोड़ रुपये का आवंटन आता हुआ दिखाई दे सकता है।

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरिम बजट में रेलवे का वंदे भारत ट्रेनों के सफल रोल आउट पर फोकस होगा। रेलवे ने अगले तीन सालों में 400 वंदे भारत ट्रेनों को शुरू करने का लक्ष्य लिया है। इसलिए नए हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर का भी एलान इस बजट में हो सकता है। इसमें स्टेशन ट्रैक के आसपास सोलर पैनल लगाने को भी मंजूरी मिलना भी मुमकिन है। सरकार इस बजट में निजी भागीदारी को बढ़ाकर सोलर पैनल लगाने को मंजूरी दे सकती है। इसके अलावा ट्रेनों में वाई-फाई भी सुविधा मिलने के अलावा अच्छे खान-पान को कैसे बढ़ावा मिलना संभव है। पीपीपी मॉडल के जरिए नॉन फेयर रेवेन्यू बढ़ाने की कोशिश की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed