फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budget-2021: Sisodia said - Delhiites pay tax of 1.5 lakh crores, got Rs 325 crores

बजट-2021: सिसोदिया बोले-डेढ़ लाख करोड़ का टैक्स चुकाते हैं दिल्ली वासी, मिले 325 करोड़ रुपये

Mon, 01 Feb 2021 06:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 01 Feb 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Budget-2021: Sisodia said - Delhiites pay tax of 1.5 lakh crores, got Rs 325 crores
manish sisodiya

आम बजट में दिल्ली के लिए किए गए आवंटन पर आप सरकार ने नाराजगी जताई है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के लोग टैक्स के रूप में हर साल 1.5 लाख करोड़ रूपये का भुगतान करते हैं, लेकिन इसके बदले में बजट में केवल 325 करोड़ रूपये ही मिले हैं। ऐसा कई वर्षों से हो रहा है। केंद्र सरकार ने भाजपा शासित एमसीडी को भी कुछ नहीं दिया, यह दुखद है।

विज्ञापन


बजट-2021 पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली सरकार में वित्त मंत्री सिसोदिया ने कहा कि बजट का सबसे निराशाजनक पहलू यह रहा कि इसमें शिक्षा को बढ़ाने के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया। जबकि केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति का खूब प्रचार किया था, लेकिन बजट में शिक्षा के मद में 6000 करोड़ रूपये की कमी कर दी गई। इससे साफ हो जाता है कि शिक्षा के प्रति सरकार की सोच क्या है।
विज्ञापन


दिल्ली में बजट को लेकर दिल्ली सरकार और एमसीडी में लगातार झगड़ा चलता रहता है। भाजपा शासित नगर निगम राज्य सरकार से अपने लिए ज्यादा फंड की मांग करती रही है, लेकिन आप सरकार ने इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। बजट पर मनीष सिसोदिया की टिप्पणी को उसी दृष्टि से देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed