Budget 2021 : राहुल गांधी को बजट से हैं ये उम्मीदें, जानिए किन सेक्टर्स में चाहते हैं विशेष राहत
संसद में सोमवार को 11 बजे से देश का आम बजट पेश किया जा रहा है। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर वित्त मंत्रालय पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद दोनों राष्ट्रपति भवन गए और वहां राष्ट्रपति से बजट पेश करने की अनुमति ली। फिलहाल संसद भवन में कैबिनेट की बैठक की। बजट पेश किए जाने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आम बजट को लेकर अपनी उम्मीदें जताई हैं।
#Budget2021 must:
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 1, 2021
-Support MSMEs, farmers and workers to generate employment.
-Increase Healthcare expenditure to save lives.
-Increase Defence expenditure to safeguard borders.
राहुल गांधी ने ट्वीट कर देश में रोजगार पैदा करने के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई), किसानों और श्रमकों का समर्थन करने की अपील की। साथ ही महामारी के बीच जीवन बचाने के लिए हेल्थकेयर खर्च बढ़ाने की मांग की है। राहुल गांधी ने इसके साथ सीमाओं की सुरक्षा के लिए रक्षा खर्च में बढ़ोतरी का अनुरोध किया है।