फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budget 2021, Agriculture Minister Narendra Singh Tomar says this budget will remove all doubt of farmers

कृषि मंत्री तोमर बोले- इस बजट से किसानों की सारी आशंकाएं होंगी दूर

Mon, 01 Feb 2021 06:17 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 01 Feb 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Budget 2021, Agriculture Minister Narendra Singh Tomar says this budget will remove all doubt of farmers
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : ANI

देश में बजट पेश होने के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बयान सामने आया है। तोमर ने कहा कि कृषि सुधार बिलों की दृष्टि से जिन लोगों के मन में आशंकाएं हैं वो इस बजट से दूर हो जाएंगी। इस बज़ट में MSP के प्रति प्रतिबद्धता भी जाहिर की है और APMC को सशक्त बनाने की दृष्टि से भी सरकार ने ध्यान रखा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बजट में 16.5 लाख करोड़ रुपये का ऋण किसानों को मिलेगा। APMC सशक्त हो सकेंगे, बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर वहां खड़े हो सकेंगे, इसके लिए 1 लाख करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्टर फंड में APMC को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार किसानों के हित में काम करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। हर साल केवल बजट आवंटन में वृद्धि पर ध्यान नहीं दिया जाता है, बल्कि योजनाओं का क्रियान्वयन भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





तोमर ने कहा कि मैं राजनीतिक दलों से हमेशा राजनीति नहीं करने की अपील करता हूं। जो लोग हर मामले पर राजनीति करते हैं आने वाले समय में उनके लिए स्थिति अच्छी नहीं होगी।


बजट में किसानों के लिए क्या घोषणाएं
वित्त मंत्री ने बताया कि 2021-22 में कृषि ऋण लक्ष्य को 16.5 लाख करोड़ रुपये तक किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी है कि अब स्वामित्व योजना को पूरे देश में लागू किया जाएगा। इसके साथ ही ऑपरेशन ग्रीन स्कीम की घोषणा की गई है, जिसमें कई फसलों को शामिल किया जाएगा।

वहीं, पांच फिशिंग हार्बर को आर्थिक गतिविधि के हब के रूप में तैयार किया जाएगा। साथ ही तमिलनाडु में फिश लैंडिंग सेंटर का विकास किया जाएगा। 2021-22 बजट में एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवेलपमेंट सेस (एआईडीसी) बढ़ाते हुए पेट्रोल पर 2.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर चार रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed