{"_id":"5e35832b8ebc3e7da4651068","slug":"budget-2020-is-speed-up-the-economy-and-increase-employment-says-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थव्यवस्था को तेज करने और रोजगार बढ़ाने वाला बजट : पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अर्थव्यवस्था को तेज करने और रोजगार बढ़ाने वाला बजट : पीएम मोदी
Sat, 01 Feb 2020 07:24 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 01 Feb 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : DD News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पेश आम बजट को विजन और एक्शन से परिपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि नए दशक का पहला बजट रोजगार बढ़ाने के साथ अर्थव्यवस्था को गति देने वाला है। आर्थिक सुधार के लिए उठाए गए कदमों की तारीफ करते हुए कहा कि इससे अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि बजटीय प्रावधान और घोषणाएं आय के साथ निवेश और मांग के साथ खपत को बढ़ाने वाले साबित होंगे।
विज्ञापन
आम बजट के संदर्भ में पीएम मोदी ने इसमें किए गए नए सुधारों की व्यापक चर्चा की। उन्होंने कहा कि नए सुधार देश की अर्थव्यवस्था को नए दशक को भारत का दशक बनाएंगे। बुनियादी ढांचागत विकास और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। देश का हर नागरिक आर्थिक रूप से पहले से ज्यादा सशक्त होगा। सुधार न सिर्फ अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत करेंगे बल्कि इसमें तेजी भी लाएंगे। पीएम ने खासतौर पर रोजगार का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कृषि, निर्माण, कपड़ा और तकनीक के क्षेत्र रोजगार मुहैया कराने के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हैं। आम बजट में सुधारों की घोषणा से इन क्षेत्रों में मजबूती पैदा होगी और इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। पीएम ने इस दौरान गांव और किसान के लिए की गई घोषणाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम शुरू से किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संकल्पित हैं।
विज्ञापन
आम बजट में खेती किसानी के लिए 16 सूत्रीय कार्ययोजना बनाई गई है। इससे गांव में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बजट में कृषि क्षेत्र के लिए एकीकृत तरीका अपनाया गया है। हॉर्टिकल्चर, मछली पालन के क्षेत्र में व्यापक रोजगार पैदा होगा। मत्स्य उत्पादन क्षेत्र में की गई घोषणाओं से इस क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसी प्रकार तकनीकी क्षेत्र को मजबूती देने के लिए भी बजट में कई अहम प्रावधान हैं।
पीएम ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने देश के स्वास्थ्य क्षेत्र को नया विस्तार दिया है। इस क्षेत्र में मानव संसाधन, डॉक्टर, नर्स, सहायक और चिकित्सकीय उपकरण निर्माण का बहुत बड़ा स्कोप बना है। पीपीपी मॉडल से अस्पताल खोले जाने सहित कई अहम घोषणाओं से इस क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के लिए आधुनिक आधारभूत संरचना का बहुत महत्व है। यह क्षेत्र भी रोजगार निर्माण की दिशा में अहम भूमिका निभाता है। इस क्षेत्र में 100 लाख करोड़ रुपये से 6500 परियोजनाओं के निर्माण से बड़े पैमाने पर रोजगार बढ़ेंगे।