फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budget 2019: Two lakh additional seats will increase in higher educational institutions

बजट 2019: उच्च शिक्षण संस्थानों में बढ़ेंगी दो लाख अतिरिक्त सीट

Sun, 03 Feb 2019 05:21 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 03 Feb 2019 05:21 AM IST
विज्ञापन
Budget 2019: Two lakh additional seats will increase in higher educational institutions
UGC

सत्र 2019 से देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों व विश्वविद्यालयों में दो लाख अतिरिक्त सीट बढ़ने जा रही हैं। केंद्र सरकार ने बजट के माध्यम से सीट बढ़ोतरी का एलान किया है। उक्त सीट पर दस फीसदी सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों के छात्रों को दाखिला मिलेगा।      

विज्ञापन

 
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर के मुताबिक, अंतरिम बजट में दो लाख सीट बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। उच्च शिक्षण संस्थानों में बजट में करीब 25 फीसदी सीट बढ़ोतरी को शामिल किया गया है। उक्त दो लाख अतिरिक्त सीट दस फीसदी सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों के छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी।     
विज्ञापन

  
यूजीसी ने विश्वविद्यालयों समेत अन्य शिक्षण संस्थानों से अतिरिक्त सीट बढ़ोतरी की जानकारी मांगी थी। ताकि संस्थानों को अतिरिक्त सीट बढ़ाने के कारण उन पर पड़ने वाले अतिरिक्त वित्तीय बोझ को देखते हुए बजट मुहैया करवाया जा सके। इसी के तहत बजट में 46 सौ करोड़ रुपये आवंटन किया गया है। इसके अलावा विश्वविद्यालयों व कॉलेज शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी के लिए दो हजार करोड़ रुपये भी आवंटित किए गए हैं।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed