{"_id":"5c53fbe1bdec2273ab606ab4","slug":"budget-2019-announcements-piyush-goyal-modi-government-middle-class-income-tax-slab-lok-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त मंत्री के इस एलान के बाद लोकसभा में लगे मोदी-मोदी के नारे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वित्त मंत्री के इस एलान के बाद लोकसभा में लगे मोदी-मोदी के नारे
Fri, 01 Feb 2019 01:32 PM IST
Shani Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shani Mishra
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
piyush goyal
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में वित्तमंत्री पीयूष गोयल जब बजट पेश कर रहें थे तब एक दिलचस्प वाक्या हुआ। घोषणा के दौरान वित्तमंत्री टैक्स की बात को छोड़कर आगे बढ़ गए सबको लगा कि इस बार माध्यम वर्ग को निराशा हाथ लगेगी। वित्त मंत्री ने माध्यम वर्ग को ईमानदारी का ईनाम देते हुए जैसे ही पांच लाख तक के आय को टैक्स मुक्त करने की घोषणा की, लोकसभा में मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। सरकार इसे न्यू इंडिया का बजट बता रही है वहीं विशेषज्ञों के मुताबिक यह मतदाताओं का जोश बढ़ाने वाला बजट है।
मध्यम वर्ग को लेकर हुए एलान:
वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने अपने बजट भाषण में मध्यम वर्ग को पूरी तरह से खुश करते हुए आयकर स्लैब में मिलने वाली छूट में बड़ा इजाफा किया है। अब पांच लाख की आय पर किसी तरह का कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा। वहीं बचत करने पर 6.50 लाख रुपये की सालाना आय पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगेगा। स्टैण्डर्ड डिडक्शन 40 हजार से बढ़कर 50 हजार रुपये हुआ।
विज्ञापन
इसके साथ ही फिक्सड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज को 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 40 हजार रुपये कर दिया गया है। सरकार की इस घोषणा से 3 करोड़ से अधिक आयकरदाताओं को फायदा मिलेगा।
वहीं सरकार ने मध्यम वर्ग को एक और बड़ी राहत देते हुए ग्रैच्युटी की सीमा को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर के 20 लाख रुपये करने और सैलरी पाने वाले पीएफ अंशधारकों को 6 लाख रुपये सालाना का बीमा देने का एलान किया है।
विज्ञापन
5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले व्यक्तिगत करदाता को पूर्ण रूप से कर में छूट: वित्त मंत्री @PiyushGoyal #Budget2019 pic.twitter.com/z2gbzj8lYF
— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) February 1, 2019