{"_id":"5ee4777c1165f464f37ee810","slug":"buddhist-monks-from-goa-flown-to-mongolia-through-special-plane-were-caught-in-karnataka-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा से 241 बौद्ध भिक्षुओं को विमान से मंगोलिया रवाना किया गया, कर्नाटक में फंसे थे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा से 241 बौद्ध भिक्षुओं को विमान से मंगोलिया रवाना किया गया, कर्नाटक में फंसे थे
Sat, 13 Jun 2020 12:40 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
लॉकडाउन के चलते कर्नाटक में फंसे मंगोलिया के करीब 241 बौद्ध भिक्षुओं को गोवा से एक विशेष विमान से उनके गृह देश रवाना किया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। गोवा हवाईअड्डे के निदेशक गगन मलिक ने बताया कि यह विमान डाबोलिम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से शुक्रवार की रात रवाना हुआ।
विज्ञापन
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि यात्रा प्रतिबंधों के चलते ये बौद्ध भिक्षु कर्नाटक के हुबली में फंसे हुए थे। उन्होंने बताया, ‘फंसे हुए भिक्षुओं को ले जाने के लिए मंगोलियन एयरलाइन्स का एक विमान गोवा पहुंचा। समूह के प्रस्थान के दौरान सामाजिक दूरी और साफ-सफाई संबंधी सभी नियमों का पालन किया गया।’
विज्ञापन
मलिक के मुताबिक, देश्व्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद से गोवा हवाईअड्डे से उड़ान भरने वाला यह 41वां विमान था। इससे पहले, स्वदेश वापसी के लिए विशेष विमान यात्रियों को रूस और ब्रिटेन समेत विभिन्न देश ले गए हैं।
विज्ञापन
लॉकडाउन मार्च में प्रभावी हुआ था जब गोवा में पर्यटन का मौसम चरम पर था। लॉकडाउन की घोषणा के दौरान हजारों विदेशी नागरिक राज्य में छुट्टी बिता रहे थे।