फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BTP leader Mahesh Vasava and ex Congress MLA Mahesh Patel join BJP in Gujarat

Gujarat: भाजपा में शामिल हुए आदिवासी नेता महेश वसावा और पूर्व कांग्रेस विधायक, पीएम मोदी के काम को सराहा

Mon, 11 Mar 2024 04:59 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 11 Mar 2024 04:59 PM IST
सार

महेश वसावा ने बताया कि जब पीएम मोदी पहली बार गुजरात के सीएम बने थे, तब उन्हें उनके (पीएम मोदी) साथ काम करने का मौका मिला था। उनके अलावा कांग्रेस की प्रेरणाबेन सिंह और आम आदमी पार्टी के संजय मोरी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन
BTP leader Mahesh Vasava and ex Congress MLA Mahesh Patel join BJP in Gujarat
भाजपा - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात में भारतीय आदिवासी पार्टी (बीटीपी) के नेता और पूर्व विधायक महेश वसावा और कांग्रेस के पूर्व विधायक महेश पटेल भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ इन पूर्व विधायकों को पार्टी के मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पार्टी में शामिल किया।
विज्ञापन


भाजपा में शामिल हुए बीटीपी और कांग्रेस के नेता
बीटीपी के प्रमुख छोटू वसावा के बेटे महेश वसावा पार्टी के अध्यक्ष थे। 2002 के विधानसभा चुनाव में जनता दल नेता के तौर पर चुनाव जीतने के बाद उन्होंने नर्मदा जिले के आदिवासी आरक्षित सीट डेडियापाड़ा का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि, उन्हें 2007 और 2012 में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन 2017 में उन्हें फिर से जीत मिली थी। भरूच की झगड़िया सीट से 2022 में महेश वसावा ने बीपीटी उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया था, लेकिन पिता के साथ मतभेद के कारण उन्हें दवाब में आकर अपना नाम वापस लेना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक महेश पटेल ने 2017 में पालनपुर विधानसभा सीट जीती, लेकिन 2022 में उन्हें भाजपा के अंकित ठाकर से हार का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में बात करते हुए महेश पटेल ने कहा, "विभिन्न पार्टियों के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति में भाग लेने के लिए भाजपा में शामिल होना चाहते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के काम को सराहा
भाजपा में शामिल होने के बाद महेश पटेल ने कहा, "जब पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने गुजरात के विकास के लिए एक मॉडल बनाया था। इस मॉडल से प्रेरित होकर ही देशभर के लोगों ने उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में चुनने के लिए आ रहे हैं। आज राजनीति के पंडित भी यह मानते हैं कि मोदी तीसरी बार चुनाव जीतेंगे और 400 से अधिक सीट जीतेंगे।"


महेश वसावा ने बताया कि जब पीएम मोदी पहली बार गुजरात के सीएम बने थे, तब उन्हें उनके (पीएम मोदी) साथ काम करने का मौका मिला था। उन्होंने कहा, "मैं भाजपा में शामिल हुआ, क्योंकि मैं देश के विकास के लिए पीएम मोदी द्वारा किए कामों से प्ररित हूं।" बता दें कि उनके अलावा कांग्रेस की प्रेरणाबेन सिंह और आम आदमी पार्टी के संजय मोरी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed