{"_id":"656d7c3e496729ae13044ec5","slug":"bsp-mp-danish-ali-stages-protest-inside-the-parliament-premises-demanding-action-against-bjp-mp-ramesh-bidhur-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Danish Ali: पिछले सत्र में हुए अपमान को नहीं भूले बसपा सांसद, काले कपड़े पहनकर और बैनर लेकर संसद परिसर पहुंचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Danish Ali: पिछले सत्र में हुए अपमान को नहीं भूले बसपा सांसद, काले कपड़े पहनकर और बैनर लेकर संसद परिसर पहुंचे
Mon, 04 Dec 2023 12:44 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:44 PM IST
सार
भाजपा सांसद ने पिछले संसद सत्र में चर्चा के दौरान अमरोहा से बसपा सांसद कुंवर दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसका बाद में वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
दानिश अली
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। इस बीच, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के सांसद दानिश अली ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
#WATCH | Winter Session of Parliament | BSP MP Danish Ali stages protest inside the Parliament premises, demanding action against BJP MP Ramesh Bidhuri. pic.twitter.com/dL36BVKKvI
— ANI (@ANI) December 4, 2023
विज्ञापन
यह है मामला
गौरतलब है, भाजपा सांसद ने पिछले संसद सत्र में चर्चा के दौरान अमरोहा से बसपा सांसद कुंवर दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसका बाद में वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले को लेकर दानिश अली ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा सदस्य रमेश बिधूड़ी के खिलाफ उनकी शिकायत को लेकर उनके खिलाफ मनगढ़ंत आरोपों का इस्तेमाल किया जा रहा है और उन्हें पीड़ित से आरोपी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
पत्र में दानिश अली ने कहा था कि वह बिधूड़ी के खिलाफ उनकी शिकायत को भाजपा सांसद को कथित तौर पर उकसाने के लिए उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के साथ जोड़े जाने से हैरान हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह बिधूड़ी के खिलाफ त्वरित, सख्त और अनुकरणीय कार्रवाई की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन उन्हें दुख है कि पीड़ित को आरोपी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
21 नवंबर को नोटिस जारी
अली ने पत्र की एक प्रति सोशल मीडिया पर साझा की थी। पैनल ने अली और बिधूड़ी को 21 नवंबर को नोटिस जारी किया था। एक दिसंबर को अली ने पत्र लिखा था। बाद में सात दिसंबर को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने बिधूड़ी और अली को अलग-अलग समय पर तलब किया। इससे पहले बिधूड़ी समिति के समक्ष पेश नहीं हुए थे और उन्होंने ऐसा करने में असमर्थता जताई थी। बिधूड़ी ने सितंबर में संसद के विशेष सत्र के दौरान अली के खिलाफ टिप्पणी की थी जब सदन में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर चर्चा चल रही थी।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बिधूड़ी द्वारा दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल से जुड़े मुद्दे पर सांसदों की शिकायतों को सितंबर में विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया था। दानिश अली और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और द्रमुक की कनिमोई सहित कई अन्य विपक्षी सांसदों ने बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, निशिकांत दुबे जैसे कई भाजपा सांसदों ने कहा कि बसपा सदस्य ने दक्षिण दिल्ली के सांसद को सदन में बोलते समय 'उकसाया' और स्पीकर से इस पहलू पर भी गौर करने का आग्रह किया।