फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSP chief Mayawati said organisations like Bhim Army is making people fool

भाजपा पर मायावती का हमला, कहा- भावनाएं अच्छी होती तो पांच साल तक इंतजार नहीं करते

Sat, 24 Nov 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Nov 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
BSP chief Mayawati said organisations like Bhim Army is making people fool
मायावती - फोटो : ANI
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने आज दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस की। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'बसपा को मालूम चला है कि भीम आर्मी, बहुजन यूथ फॉर मिशन 2019- अगली प्रधानमंत्री बहन जी जैसे संगठन हमारे विपक्ष द्वारा पर्दे के पीछे से चलाए जा रहे हैं। जो लोग भी बसपा विरोधी संगठनों को चला रहे हैं वह दलित कालोनियों में रहने वाले हमारे भोले भाले लोगों को बता रहे हैं कि वह बहनजी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।' 
विज्ञापन


मायावती ने कहा, 'भीम आर्मी जैसे संगठन भोले भाले लोगों को बहका रहे हैं। बसपा के बढ़ते मूमेंट पर ऐसे संगठन रोड़ा है। बसपा सभी धर्मो और जातियों की पार्टी है। व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए ऐसे संगठन बन रहे हैं। इस तरह के संगठन चलाने वाले लोग लोगों से अपना व्यवसाय चलाने और अपने कार्यक्रमों में लोगों को इकट्ठा करने के लिए कह रहे हैं। केवल इतना ही नहीं यह संगठन लोगों से कह रहे हैं कि वह केवल बसपा और बहनजी को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं। वह लोगों की भावनाओं से खेल रहे हैं और उनसे फंड इकट्ठा करके उनका इस्तेमाल कर रहे हैं।'
विज्ञापन


बसपा प्रमुख ने कहा, 'इस तरह के संगठन न केवल अपनी और विपक्ष की स्वार्थी जरूरतों को पूरा करने के लिए ऐसा करते हैं बल्कि वह हमारे निर्दोष लोगों को ऊंची जाति के खिलाफ उकसाते हैं और नफरत फैलाते हैं।' भाजपा सरकार पर हमला करते हुए मायावती ने कहा, 'केंद्र में भाजपा सरकार को पांच साल पूरे होने वाले हैं। कुछ महीनों बाद आम चुनाव होने वाले हैं। भाजपा खासतौर से नरेंद्र मोदी ने 2014 में लोगों से किए गए 50 प्रतिशत वादे भी पूरे नहीं किए हैं। भाजपा और पीएम को यह पता है। उन्हें यह महसूस हो गया है कि वह सत्ता में वापस नहीं आएंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर के बहाने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए मायावती ने कहा कि वह अपनी असफलताओं से ध्यान हटाने के लिए राम मंदिर के मामले को उठा रहे हैं। यदि उनकी भावनाएं अच्छी होती तो उन्हें पांच साल तक इंतजार नहीं करना पड़ता। यह उनकी राजनीतिक रणनीति है और इसके अलावा कुछ नहीं। उनके सहयोगी जैसे शिवसेना और विश्व हिंदू परिषद जो भी कर रहे हैं वह एक षड्यंत्र का हिस्सा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed