बीएसएनएल ने शुरू की वैकल्पिक केवाईसी प्रक्रिया, बिना आधार ले सकेंगे नया कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत दूर संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में नया कनेक्शन मुहैया कराने के लिए एक वैकल्पिक डिजिटल केवाईसी प्रक्रिया शुरू की है। यह जानकारी कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने दी।
बीएसएनएल के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि बीएसएनएल ने शुरू की गई नई प्रक्रिया की जानकारी दूरसंचार विभाग (डीओटी) को दी है। श्रीवास्तव ने आगे कहा कि हमने यह संदेश दिया है कि हमने अपने सभी क्षेत्रों में इस प्रणाली को लांच कर दिया है और इसकी स्थापना भी की जा चुकी है।
इस सप्ताह की शुरुआत में वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल समेत निजी क्षेत्र की बड़ी दूरसंचार कंपनियों ने ग्राहकों को नए कनेक्शन देने के लिए एक वैकल्पिक डिजिटल केवाईसी प्रक्रिया की शुरुआत की थी, जो आधार पर आधारित इलेक्ट्रानिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया की जगह लेगा।
जल्द शुरू होगी डिजिटल केवाईसी
एयरटेल ने दिल्ली, यूपी (पूर्व) व यूपी (पश्चिम) समेत कई चुनिंदा क्षेत्रों में वैकल्पिक डिजिटल केवाईसी प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसे जल्द ही अन्य भी फैलाया जाएगा। वहीं वोडाफोन आइडिया ने भी अपनी वैकल्पिक डिजिटल केवाईसी प्रक्रिया की राष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत की पुष्टि की है।
वोडाफोन आइडिया ने कहा कि दूरसंचार विभाग के दिशानिर्देश डिजिटल केवाईसी के तात्कालिक शुरुआत की अनुमति देते हैं। रिलायंस जियो के सूत्रों ने भी पुष्टि की है कि वह भी नई डिजिटल केवाईसी प्रक्रिया की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं और जल्द ही इसे शुरू भी किया जाएगा।