{"_id":"5be19158bdec22697652b306","slug":"bsf-will-give-six-boxes-of-sweets-to-pakistani-rangers-on-deepawali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर पाकिस्तानी रेंजर्स को बीएसएफ देगी मिठाई के छह डिब्बे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दीपावली पर पाकिस्तानी रेंजर्स को बीएसएफ देगी मिठाई के छह डिब्बे
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Nov 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
bsf-diwali
- फोटो : social media
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर दीपावली के उपलक्ष्य में बीएसएफ पाकिस्तानी रेंजर्स को मिठाई के छह डिब्बे भेंट करेगी। बीएसएफ डीजी रजनीकांत मिश्रा की ओर से अटारी स्थित वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजर्स को मिठाई दी जाएगी। इसके अलावा बॉर्डर के उन सभी कांटेक्ट प्वाइंट पर भी दीपावली मिलन समारोह आयोजित होगा, जहां पर दोनों देशों की बॉर्डर गार्ड फोर्स के प्रतिनिधि आधिकारिक तौर पर मिलते हैं। बता दें कि इस साल भारत-पाक के बीच कई बार टेंशन का माहौल बन गया था। इस वजह से बीएसएफ ने गणतंत्र दिवस और ईद पर मिठाई का आदान-प्रदान नहीं किया था।
विज्ञापन
बीएसएफ के एक आला अधिकारी के मुताबिक, डीजी की ओर से पाकिस्तानी रेंजर्स के हेड और दूसरे सीनियर अफसरों को दीपावली की शुभकामनाएं दी जाएंगी। पहले यह माना जा रहा था कि इस बार बीएसएफ के अधिकारी दीपावली पर पाकिस्तानी रेंजर्स को मिठाई भेंट नहीं करेंगे। वजह, गत सितंबर में पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ के हवलदार नरेंद्र सिंह को अगवा कर उसके शव को क्षत-विक्षत कर दिया गया था। उसके बाद कई मौकों पर पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर में फायरिंग भी होती रही है।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने अनेकों बार सीजफायर का भी उल्लंघन किया है। इन सबके बावजूद बीएसएफ ने दीपावली पर पाकिस्तानी रेंजर्स को अमन-चैन और भाईचारे का संदेश देने के मिठाई भेजने का निर्णय लिया है। मिठाई के डिब्बों पर पाकिस्तानी रेंजर्स के डायरेक्टर जनरल और उनके बाद पद-सोपान के तहत आने वाले पांच-छह अफसरों को मिठाई का डिब्बा दिया जाता है।
विज्ञापन
इसके अलावा बटालियन स्तर पर भी दीपावली की शुभकामनाएं और मिठाई भेंट की जाएगी। मिठाई देने के लिए फ्लैग मीटिंग के द्वारा या दूसरे सूचना तंत्र से पाकिस्तानी रेंजर्स को सूचित किया जाता है। वाघा बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के एक अधिकारी ने बुधवार को दीपावली पर मिठाई देने के लिए नियमानुसार एक औपचारिक मिलन की पुष्टि की है।