फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF troops gun down smuggler near Murshidabad Indo-Bangla border

Indo-Bangla border: भारत-बांग्लादेश सीमा पर मुठभेड़ में तस्कर को मार गिराया, मुर्शिदाबाद जिले में हुई घटना

Mon, 06 Jun 2022 12:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 06 Jun 2022 12:30 PM IST
सार

बीएसएफ के सुरक्षा कर्मियों को क्षेत्र में तस्करों की आवाजाही की सूचना मिली थी। इसके बाद जब जवानों ने तस्करों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। 

विज्ञापन
BSF troops gun down smuggler near Murshidabad Indo-Bangla border
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

बीएसएफ ने एक मुठभेड़ में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक तस्कर को मार गिराया। यह घटना रविवार को हुई। 
विज्ञापन

बीएसएफ के सुरक्षा कर्मियों को क्षेत्र में तस्करों की आवाजाही की सूचना मिली थी। इसके बाद जब जवानों ने तस्करों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया।  जवानों ने शुरू में गैर घातक हथियारों का इस्तेमाल कर उन्हें रोकने की कोशिश की। बीएसएफ के एक बयान में कहा गया है कि खतरे को भांपते हुए एक जवान को अपने निजी सुरक्षा हथियार का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर होना पड़ा और उसने तस्कर को गोली मार दी। बाद में तस्कर का शव बरामद किया गया। उसकी पहचान रोहिल मंडल के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि उसका शव पुलिस को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed