{"_id":"5f585a947f38d863e7305925","slug":"bsf-troops-foiled-a-nefarious-attempt-by-armed-smugglers-sriganganagar-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने राजस्थान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, दो हथियारबंद तस्करों को किया ढेर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बीएसएफ ने राजस्थान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, दो हथियारबंद तस्करों को किया ढेर
Wed, 09 Sep 2020 10:02 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
bsf
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में श्रीगंगानगर के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सैनिकों ने सशस्त्र तस्करों की घुसपैठ की नापाक कोशिश को नाकाम कर दिया। साथ ही दोनों तस्करों मौके पर ही ढेर कर दिया। मारे गए घुसपैठियों के पास से हथियार, गोला-बारूद, ड्रग्स और पाकिस्तानी मुद्रा बरामद की गई है। बीएसएफ ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
उपमहानिरीक्षक (राजस्थान सीमा) मदन सिंह राठौड़ ने बताया कि श्रीगंगानगर सेक्टर में ख्यालीवाला सीमा चौकी के पास दो पाकिस्तानी घुसपैठिए आते दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि गश्त पर तैनात गार्ड ने उन्हें ललकारा और उन्हें लौट जाने को कहा लेकिन उन्होंने चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया और उसे नकार दिया। जिसके बाद गश्ती दल ने उन पर गोली चला दी।Border Security Force (BSF) troops foiled a nefarious attempt by armed smugglers & shot dead 2 smugglers near Sriganganagar in Rajasthan. Arms and ammunition, drugs and Pakistani currency recovered from the slain intruders: BSF pic.twitter.com/uu48w6lQ3b
— ANI (@ANI) September 9, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
इस फायरिंग में दोनों घुसपैठिए मारे गए। उपमहानिरीक्षक मदन सिहं राठौड़ के अनुसार, घुसपैठियों में से एक के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान शाहबाज अली के रूप में हुई है जबकि दूसरे की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
एक महीने में सीम पार करने की यह दूसरी घटना है। बाड़मेर जिले में बखासर में बीकेडी चौकी पर सात अगस्त को बीएसएफ के हाथों एक पाकिस्तानी नागरिक मारा गया था। वह भी सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था।