{"_id":"62bbd6bfa6bed77d9f3ba75a","slug":"bsf-pak-rangers-field-commanders-meeting-along-with-ib-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Pakistan Meeting: पाकिस्तानी रेंजर्स ने की बीएसएफ अधिकारियों के साथ बैठक, सीमा सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Pakistan Meeting: पाकिस्तानी रेंजर्स ने की बीएसएफ अधिकारियों के साथ बैठक, सीमा सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा
Wed, 29 Jun 2022 10:12 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 29 Jun 2022 10:12 AM IST
सार
भारतीय पक्ष का नेतृत्व सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कमांडेंट जी एल मीणा ने किया और दूसरे पक्ष का नेतृत्व पाकिस्तान रेंजर्स के विंग कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल मुराद अली खान ने किया।
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा पर भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच बैठक
- फोटो : ANI
विस्तार
राजस्थान में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर भारत और पाकिस्तान के सीमा बलों के बीच जमीनी कमांडर स्तर की बैठक हुई। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। बैठक मंगलवार राज्य के बाड़मेर जिले के मुनाबाव में हुई। भारतीय पक्ष का नेतृत्व सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कमांडेंट जी एल मीणा ने किया और दूसरे पक्ष का नेतृत्व पाकिस्तान रेंजर्स के विंग कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल मुराद अली खान ने किया।
विज्ञापन
इस तरह की बैठकें सीमा सुरक्षा के लिए जरूरी: बीएसएफ
प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह की बैठकें स्थानीय कमांडर (बटालियन) स्तर पर सीमा सुरक्षा संबंधी मुद्दों के समाधान के लिए होती हैं। बीएसएफ 3,300 किलोमीटर से अधिक लंबी भारत-पाकिस्तान आईबी की रक्षा करता है जो देश के पश्चिमी हिस्से में जम्मू (जम्मू और कश्मीर), पंजाब, राजस्थान और गुजरात के साथ चलती है।
विज्ञापन