फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF orders inquiry into the death of 160 kg jawan during fitness course

बीएसएफ ने फिटनेस कोर्स के दौरान 160 किलो के जवान की मौत के मामले में दिए जांच के आदेश

Mon, 20 Jul 2020 08:56 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 20 Jul 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
BSF orders inquiry into the death of 160 kg jawan during fitness course
बीएसएफ - फोटो : एएनआई

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने 160 किलोग्राम वजन वाले जवान की मौत के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि यह पता लगाया जाएगा कि कैसे इतने वजन वाले जवान को शारीरिक स्वास्थ्य पाठ्यक्रम (फिटनेस कोर्स) में भाग लेने के लिए 'स्वस्थ घोषित' किया गया था?

विज्ञापन


 राजस्थान के जोधपुर स्थित बीएसएफ सहायक प्रशिक्षण केंद्र में 17 जुलाई की शाम को अपनी बैरक के पास 'चक्कर महसूस होने के बाद' कांस्टेबल विनोद सिंह की मौत हो गई थी। प्रवक्ता ने बताया कि सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


 बीएसएफ के बयान के मुताबिक, 114वीं बटालिन में जल वाहक के तौर पर कार्यरत सिंह ने 15 जुलाई को शारीरिक स्वास्थ्य पाठ्यक्रम में हिस्सा लिया था। बीएसएफ प्रमुख एसएस देसवाल ने 2.5 लाख की संख्या वाले इस सशक्त बल में कार्यरत मोटे और अधिक वजन वाले जवानों की पहचान करके उन्हें स्वास्थ्य प्रशिक्षण के लिए भेजने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीबीपी के महानिदेशक के साथ ही करीब चार महीने से बीएसएफ का अतिरिक्त पदभार संभालने वाले देसवाल ने दोनों बलों के प्रशिक्षण केंद्रों में शारीरिक स्वास्थ्य पाठ्यक्रम संचालित करने के आदेश दिए हुए हैं। प्रवक्ता ने कहा, यह पाया गया कि मृतक कांस्टेबल को उपरोक्त पाठ्यक्रम के लिए स्वस्थ घोषित किया गया था। 


उन्होंने कहा कि उन परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए जिसके तहत जवान को पाठ्यक्रम के लिए स्वस्थ घोषित किया गया था। राजस्थान सीमा के बीएसएफ महानिरीक्षक को जांच करके रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed