{"_id":"5f55151e2bb4346bdb70428f","slug":"bsf-killed-bangladeshi-smuggler-on-indo-bangladesh-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने बांग्लादेशी तस्कर को किया ढेर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने बांग्लादेशी तस्कर को किया ढेर
Sun, 06 Sep 2020 10:28 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक बांग्लादेशी तस्कर को मार गिराया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि राज्य के मालदा जिले में गोपालपुर चौकी के पास बीएसएफ जवानों ने शनिवार शाम को एक तस्कर को मार गिराया। उन्होंने बताया कि वह खांसी की दवा फेंसेडिल की बोतलों की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था और उसके पास से दवा की लगभग 75 बोतलें मिली हैं।
विज्ञापन
बीएसएफ की हालिया रिपोर्ट के अनुसार फेंसेडिल कौडीन मिली एक खांसी की दवा है और पड़ोसी देश में शराबबंदी की वजह से इसका दुरुपयोग नशा करने के लिए किया जाता है। इस दवा से युवा नशा करते हैं और वे इस दवा का सेवन नशे के लिए निर्धारित मात्रा से अधिक करते हैं।
विज्ञापन