फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF Jawans shot down six Pakistani narco drones in one night on Amritsar border 4 packets of heroin recovered

BSF: जवानों ने अमृतसर बॉर्डर पर एक ही रात में मार गिराए छह पाकिस्तानी नार्को ड्रोन, हेरोइन के चार पैकेट बरामद

Fri, 18 Jul 2025 03:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 18 Jul 2025 03:03 PM IST
विज्ञापन
BSF Jawans shot down six Pakistani narco drones in one night on Amritsar border 4 packets of heroin recovered
BSF - फोटो : Amar Ujala

सीमा सुरक्षा बल 'बीएसएफ' के सतर्क जवानों ने गुरुवार की रात एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए, अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र में कई घटनाओं में 6 पाकिस्तानी नार्को ड्रोन मार गिराए। सर्च के दौरान खेतों में पड़े हेरोइन के 4 पैकेट भी बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


बीएसएफ के मुताबिक, 17 जुलाई की रात को ड्यूटी पर तैनात सतर्क जवानों ने अमृतसर सीमा पर लगातार ड्रोन घुसपैठ को रोका। जवानों ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए, सीमा पर तैनात तकनीकी प्रतिरोधक उपायों को सक्रिय किया। इनकी मदद से पाकिस्तान की ओर से आने वाले हर नार्को ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद बीएसएफ द्वारा की गई तलाशी में पुलमोरन गांव के पास खेतों से 4 डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन और संदिग्ध हेरोइन के 3 पैकेट (कुल वजन-1.744 किलोग्राम) बरामद किए गए। ड्रोन से मादक पदार्थों के पैकेट जुड़े हुए पाए गए। रात के समय रोरांवाला खुर्द गांव के पास इसी तरह के एक अभियान में, सतर्क बीएसएफ जवानों ने एक डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन के साथ एक पैकेट हेरोइन (कुल वजन- 596 ग्राम) बरामद किया। यह ड्रोन, रोधी उपाय में तकनीकी व्यवधान के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह धनोई कलां गांव के आसपास के क्षेत्र में तकनीकी रोधी उपाय के सक्रिय होने पर एक और डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन को रोका गया। जवानों ने उसे भी मार गिराया। कुछ घंटों के दौरान बीएसएफ द्वारा चलाए गए अभियानों में 6 डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन और 2.340 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। सीमा पर तैनात सतर्क बीएसएफ जवानों और तकनीकी जवाबी उपायों के त्रुटिहीन प्रदर्शन के कारण ऐसी अविश्वसनीय उपलब्धियां हासिल हुई है। इससे पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को ध्वस्त किया गया। इस अभियान से सीमा पार के सक्रिय पाकिस्तानी नार्को-आतंकवाद सिंडिकेट को करारा झटका लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed