{"_id":"59d7fc2a4f1c1baf678b470a","slug":"bsf-identifies-140-border-out-posts-on-the-indo-bangla-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर 140 बॉर्डर आउट पोस्ट चिह्नित की ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर 140 बॉर्डर आउट पोस्ट चिह्नित की
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Oct 2017 03:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ के डीजी केके शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर 140 ऐसी बॉर्डर आउटपोस्ट चिह्नित की गई हैं, जहां से रोहिंग्या घुसपैठ कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे स्थानों पर अधिक सुरक्षा कर्मियों और निगरानी गैजेट्स तैनात कर दिए गए हैं और रोहिंग्याओं को बांग्लादेश से भारत लाने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
भारत दौरे पर आए बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के चीफ मेजर जनरल अबुल हुसैन के साथ नई दिल्ली में शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि बीएसएफ ने अपने समकक्ष बीजीबी के साथ इस मुद्दे पर चार दिवसीय (2-7 अक्टूबर) वार्ता का आयोजन किया है और दोनों ने बांग्लादेश से भारत आने वाले रोहिंग्याओं पर नजर रखने के लिए योजना तैयार की है।
विज्ञापन
वहीं बीजीबी के डीजी हुसैन ने कहा कि रोहिंग्या मुस्लिमों को बांग्लादेश में आतंकवाद नहीं फैलाने दिया जायेगा और ना ही उन्हें भारत की सीमा में घुसपैठ या फिर पलायन करने दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि उनका देश म्यांमार सीमा पर बाड़बंदी की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
हुसैन के मुताबिक, म्यांमार से बांग्लादेश भाग आए करीब पांच लाख रोहिंग्या मुस्लिमों का रजिस्ट्रशन अनिवार्य कर दिया है। जिससे उनकी मूवमेंट पर खासी नजर रखी जा सके और वे भारत की सीमा में दाखिल ना हो पाएं।