फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF has installed mobile ATM on the border, people become happy

लॉकडाउन: बॉर्डर पर बीएसएफ ने लगवाया मोबाइल एटीएम तो झूम उठे लोग

Tue, 28 Apr 2020 02:16 AM IST
संजीव कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 28 Apr 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
BSF has installed mobile ATM on the border, people become happy
बीएसएफ की टीम - फोटो : amar ujala

कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जब  बॉर्डर के निकटवर्ती इलाकों के लिए मोबाइल एटीएम लगाया तो लोगों की खुशी का कोई ठिकाना न रहा। लॉकडाउन से पहले इन लोगों को एटीएम के लिए आसपास के कस्बे में जाना पड़ता था। सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने जब गुवाहाटी फ्रंटियर पर तैनात बीएसएफ की 38 वीं वाहिनी के अधिकारियों को अपनी समस्या बताई तो उन्होंने स्थानीय प्रशासन से अनुरोध कर लोगों के लिए मोबाइल एटीएम की सुविधा शुरु करा दी। ये सेवा अभी लॉकडाउन अवधि के लिए है। बॉर्डर के निकटवर्ती गांवों में इसे बारी-बारी ले जाएगा।

विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार, पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा थाना क्षेत्र के कई गांवों में लोगों को नकदी की परेशानी हो रही थी। लॉकडाउन के चलते वे निकटवर्ती कस्बे या शहर में नहीं जा सकते। बैंक और एटीएम ज्यादातर शहरों में ही स्थित हैं।

विज्ञापन


बीएसएफ कई दिनों से इलाके में कोरोना से बचाव का अभियान शुरु किए हुए है, उसके अधिकारियों ने लोगों की इस समस्या पर तुरंत गौर किया। उन्होंने इलाके के सिविल अफसरों से बात की। प्रशासन ने बीएसएफ के अनुरोध पर गांव में मोबाइल एटीएम की सुविधा शुरु करने को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ओखराबारी बैंक की एक टीम बॉर्डर पर पहुंच गई। उनके साथ गैर-सरकारी संगठन का सदस्य भी मौजूद था। सीमा सुरक्षा बल की मदद से सीमावर्ती गांव जरीधराला-2, में सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर एक बजे तक मोबाइल एटीम की सुविधा प्रदान की गई। बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक, ये लोग सीमावर्ती इलाकों में तारबंदी के उस पार बसे हैं। इनके पास नगदी खत्म हो चुकी थी।


पिछले शुक्रवार को सुविधा के पहले दिन सीमावर्ती गांव के लगभग 20 लोगों ने खुशी पूर्वक मोबाइल एटीम सेवा का फायदा उठाया। लोगों ने इस दौरान कोविड-19 से बचने के लिए जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया। बीएसएफ ने सभी लोगों को मास्क आदि वितरित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed