{"_id":"6930674745cac6581a07e68a","slug":"bsf-gold-worth-over-rs-3-crore-recovered-at-india-bangladesh-border-smuggler-arrested-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ को मिली बड़ी कामयाबी: भारत-बांग्लादेश सीमा पर तीन करोड़ रुपये से अधिक का सोने बरामद, तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बीएसएफ को मिली बड़ी कामयाबी: भारत-बांग्लादेश सीमा पर तीन करोड़ रुपये से अधिक का सोने बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Wed, 03 Dec 2025 10:07 PM IST
एन अर्जुन
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: एन अर्जुन
Updated Wed, 03 Dec 2025 10:07 PM IST
सार
बीएसएफ ने दक्षिण बंगाल सीमांत के नदिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक बांग्लादेशी तस्कर को 2354.73 ग्राम अवैध सोने के बिस्कुटों के साथ गिरफ्तार किया गया है। जब्त सोने की अनुमानित कीमत लगभग 3.06 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
बांग्लादेश सीमा से तस्कर गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएसएफ को दक्षिण बंगाल सीमांत पर बड़ी कामयाबी मिली। बीएसएफ ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा एक बांग्लादेशी तस्कर को उस समय गिरफ्तार किया जब वह अवैध सोने के बिस्कुटों के साथ सीमा पार करने का प्रयास कर रहा था। जब्त किए गए सोने के बिस्कुटों का कुल वजन 2354.73 ग्राम और अनुमानित कीमत 3,05,99,716 आंकी गई है।
विज्ञापन
बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के जनसंपर्क अधिकारी और डीआईजी नीलोत्पल पाण्डेय के मुताबिक मंगलवार को 32वीं वाहिनी सीमाचौकी तुंगी को गुप्त सूचना मिली कि पर कुछ बांग्लादेशी तस्कर अवैध सोने की तस्करी की फिराक में हैं। जवान तुरंत सतर्क हो गए। शाम करीब 5 बजे दो संदिग्ध व्यक्ति जलकुंभी की आड़ लेकर झील के रास्ते बांग्लादेश की तरफ से भारत की सीमा की ओर बढ़ते हुए दिखाई दिए। सतर्क जवानों ने दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को चेतावनी दी और उनको घेरने का प्रयास किया। एक तस्कर को जवानों ने पकड़ लिया जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
इसके बाद आस पास के इलाके की गहन तलाशी ली गई। मौके से कुछ पैकेट बरामद हुए, जिसकी जांच करने पर उसके अंदर से सोने के 20 बिस्कुट बरामद हुए। पकड़े गए तस्कर को आगे की पूछताछ के लिए सीमा चौकी तुंगी लाया गया, जहां पूछताछ के दौरान तस्कर ने बताया कि वह बांग्लादेश का रहने वाला है और कुछ समय से सीमा पार अवैध गतिविधियों मे संलिप्त है। उसने बताया कि उसे यह सोना सीमा पार किसी अन्य व्यक्ति को सौंपना था, जिसके बदले में उसे कुछ पैसे देने का वादा किया गया था, लेकिन बीएसएफ ने उन्हें पहले ही पकड़ लिया और वे अपने इरादे में कामयाब नहीं हो सके। गिरफ्तार किये गए तस्कर को जब्त सोने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन