तृणमूल के आरोपों पर बीएसएफ ने कहा, हम पेशेवर बल हैं और ऐसे काम नहीं करते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार की ओर से सीमा सुरक्षा बल पर आरोप लगाया गया था कि भाजपा इस बल का इस्तेमाल आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सीमाई इलाकों में मतदाताओं को डराने के लिए कर रही है। अब बीएसएफ ने इस पर जवाब देते हुए ऐसे आरोपों से साफ इनकार किया है।
बीएसएफ के स्पेशल डीजी पंकज के सिंह ने इसे लेकर कहा, 'ऐसी घटना और उसमें शामिल लोगों की मुझे जानकारी दीजिए, हम कार्रवाई करेंगे। अभी तक हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। हम एक पेशेवर बल हैं और ऐसे काम नहीं करते हैं। इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।'
Let me know instance& person involved,we'll take action,till now we haven't been told anything.We're a professional force&don't indulge in all this.Anyone involved will not be spared:Special DG BSF on TMC's allegations of BJP using BSF to threaten voters in border areas. #Kolkata pic.twitter.com/ltVx713c7F
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 29, 2021
पंकज के सिंह ने कहा कि आने वाले समय में होने वाले बंगाल विधानसभा चुनावों को देखते हुए हमें और सतर्कता बरतने की जरूरत है। हमें किसी भी तरह की अवैध सीमा पार करने की घटनाओं और और ऐसे लोगों पर नजर रखनी है जो शांतिपूर्ण तरीके से होने वाले चुनाव में दिक्कतें खड़ी कर सकते हैं।
इसके साथ ही भारत-बांग्लादेश सीमा पर कथित पशुओं की अवैध तस्करी मामले की जांच को लेकर उन्होंने कहा कि हम सीबीआई के साथ सहयोग करेंगे। बल में अवैध गतिविधियों की कोई जगह नहीं है। फिलहाल दो-तीन लोगों को डिसमिस किया गया है और आधा दर्जन लोगों का ट्रांसफर किया गया है।
We'll cooperate with CBI; no scope for illegal acts in the force. 2-3 have been dismissed, half a dozen have been thrown out (transferred): Pankaj K Singh, Special DG BSF on probe involving Satish Kumar, BSF Commandant in alleged cattle smuggling case on India-Bangladesh border pic.twitter.com/D5WFh66FDn
— ANI (@ANI) January 29, 2021