फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF: Daughters of Eastern Command wins command level women's swimming competition, Sushmita on top

बीएसएफ: कमान स्तरीय महिला तैराकी प्रतियोगिता में पूर्वी कमान की बेटियां रहीं अव्वल, सुष्मिता सर्वश्रेष्ठ तैराक

Thu, 14 Sep 2023 09:57 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Thu, 14 Sep 2023 09:57 PM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि पूर्वी कमान ने नौ सोना और नौ रजत के साथ पदक तालिका में सबसे ऊपर रही और चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। सर्वश्रेष्ठ तैराक का खिताब भी पूर्वी कमान की महिला आरक्षक सुष्मिता चौधरी ने जीता।
 

विज्ञापन
BSF: Daughters of Eastern Command wins command level women's swimming competition, Sushmita on top
सुष्मिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण बंगाल सीमांत, बीएसएफ ने द्वितीय अंतर सीमांत महिला तैराकी प्रतियोगिता–2023 का दो दिवसीय कार्यक्रम आज संपन्न हो गया। इस प्रतियोगिता में बीएसएफ के 11 सीमांतों की महिला तैराकों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में पूर्वी कमान की बेटियां पदक तालिका में सबसे आगे रहीं। समापन समारोह की मुख्य अतिथि सुश्री सोनाली मिश्रा, आईपीएस, अतिरिक्त महानिदेशक, बीएसएफ, (पूर्वी कमान) थीं। गुरुवार को मिश्रा ने आयूष मणि तिवारी, आईपीएस, महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय दक्षिण बंगाल, बल के वरिष्ठ अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों की उपस्तिथि में सीमा सुरक्षा बल अंतर कमान महिला जलीय प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की।
विज्ञापन


बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में बीएसएफ के 11 सीमांतों की महिला तैराकों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से नई प्रतिभाओं की खोज करने और ऐसी महिला खिलाड़ियों का चयन करने का प्रयास किया गया जो भविष्य में खेलों के माध्यम से बल का प्रतिनिधित्व कर सकें और विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग ले सकें।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पूर्वी कमान ने नौ सोना और नौ रजत के साथ पदक तालिका में सबसे ऊपर रही और चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। सर्वश्रेष्ठ तैराक का खिताब भी पूर्वी कमान की महिला आरक्षक सुष्मिता चौधरी ने जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन अवस पर सुश्री सोनाली मिश्रा, आईपीएस, अतिरिक्त महानिदेशक ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर खुशी जताई और उनको बधाई दी। उन्होंने कहा, महिला खिलाड़ियों ने जीत का परचम लहराकर बीएसएफ की पूर्वी कमान, कोलकाता का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा, आगे भी महिला एथलीट इसी तरह विभिन्न खेलों के माध्यम से बल का मान–सम्मान बढ़ाती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed