गो-तस्करों के हमले में बुरी तरह घायल हुए BSF कमांडेंट शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कमांडेंट अफसर दीपक मंडल की शुक्रवार को मौत हो गई। भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात रहे मंडल पर करीब 25 संदिग्ध गो-तस्करों ने हमला किया था। बीएसएफ की बटालियन 145 में तैनात रहे मंडल पर हमला रविवार और सोमवार की रात करीब दो बजे त्रिपुरा में हुआ।
घायल अधिकारी को इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया था। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 145वीं बटालियन की कमान संभाल रहे दीपक के मंडल त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में बेलारदेप्पा चौकी के पास रात को दो बजे गश्त लगा रहे थे। उसी समय उन लोगों ने एक ट्रक को आते देखा। जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो ट्रक ड्राइवर ने मंडल को पीछे से टक्कर मार दी। उनके सिर और पैर में गंभीर चोट लगी थी।
Commandant Deepak Mondal of BSF's 145 Bn who was attacked by smugglers in border area of Tripura on Oct 16 has succumbed to his injuries pic.twitter.com/hgBEIT0URx
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 20, 2017
पढ़ें- कश्मीरियों को देश के साथ आत्मसात करने के लिए संविधान संशोधन जरूरी: भागवत
उन्होंने बताया कि गो तस्करों के समूह में लगभग 25 लोग थे। उनके पास ईंटें, लाठी और कटार जैसे हथियार थे। जब उन्हें पेट्रोलिंग पार्टी ने चुनौती दी तो गो तस्करों ने उनकी घेराबंदी करने की कोशिश की। इसी दौरान गो तस्करों की ट्रक ने मंडल को धक्का मार दिया।
हमलावर तस्करों को तितर-बितर करने के लिए उनके साथ चल रहे जवान ने अपनी एके 47 से पांच राउंड फायरिंग की। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों की तलाश जारी है।