फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF-BGB border coordination meeting held in Kolkata

West Bengal: कोलकाता में हुई बीएसएफ-बीजीबी सीमा समन्वय बैठक, मिलकर काम करने पर दिया जोर

Tue, 15 Nov 2022 11:41 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 15 Nov 2022 11:41 PM IST
सार

बैठक में बीएसएफ प्रतिनिधिमंडल के कमांडर डॉ. अतुल फुलझेले ने कहा बीएसएफ और बीजीबी दोनों सबसे जटिल और गतिशील भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात हैं। उन्होंने सीमा प्रबंधन के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को हल करने में बीजीबी और बांग्लादेश सरकार के सहयोग का आभार व्यक्त किया।  

विज्ञापन
BSF-BGB border coordination meeting held in Kolkata
बीएसएफ-बीजीबी सीमा समन्वय बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपराधी सीमा के दोनों ओर मौजूद हैं, हमको उनसे मिलकर लड़ना होगा। उनके नापाक मंसूबों को तभी नाकाम किया जा सकता है जब बीएसएफ और बीजीबी हर स्तर पर मिलकर काम करें। इसके लिए बीएसएफ हर समय बेहतरीन सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है। यह बात बीएसएफ प्रतिनिधिमंडल के कमांडर डॉ. अतुल फुलझेले ने कोलकाता में आयोजित18वें महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल-क्षेत्र कमांडर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश सीमा समन्वय बैठक में कही।  

विज्ञापन


बैठक में बीएसएफ प्रतिनिधिमंडल के कमांडर डॉ. अतुल फुलझेले ने कहा बीएसएफ और बीजीबी दोनों सबसे जटिल और गतिशील भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात हैं। उन्होंने सीमा प्रबंधन के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को हल करने में बीजीबी और बांग्लादेश सरकार के सहयोग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा की जटिल और गतिशील प्रकृति को देखते हुए बीएसएफ और बीजीबी सीमा प्रबंधन के प्रभावी कार्यान्वयन में एक-दूसरे के प्रयासों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दोनों सेनाओं के संघर्ष समाधान तंत्र में सकारात्मक बदलाव बहुत उत्साहजनक हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि बीएसएफ इस तरह की भावना को इस बैठक के माध्यम से जमीनी स्तर पर ले जाने का इरादा रखती है ताकि जमीनी स्तर की समस्याओं को बहुत आसानी से हल किया जा सके।
विज्ञापन


बीएसएफ महानिरीक्षक फुलझेले ने कहा, अपराधी सीमा के दोनों ओर मौजूद हैं। उनके नापाक मंसूबों को तभी नाकाम किया जा सकता है जब बीएसएफ और बीजीबी हर स्तर पर मिलकर काम करें। इसके लिए बीएसएफ हर समय बेहतरीन सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है। इसके सही मायने में क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सीमा पर तैनात दोनों सेनाओं के कंधों पर है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यह बैठक दोनों बलों के संबंधों को और अधिक ऊंचाई पर ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान, बीजीबी प्रतिनिधिमंडल के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल ए बी एम नौरोज एहसान ने आईजी बीएसएफ को गर्मजोशी से स्वागत करने और बीजीबी प्रतिनिधिमंडल के आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दोनों सीमा सुरक्षा बलों को सीमा पर शांति बनाए रखने की पवित्र जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा, इस तरह की बातचीत से दोनों देशों के बीच साझा लक्ष्य हासिल हो सकेंगे।

बीएसएफ के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉ. अतुल फुलझेले बीएसएफ महानिरीक्षक ने किया। बीएसएफ प्रतिनिधिमंडल में अजय सिंह, आईजी, बीएसएफ, उत्तर बंगाल सीमांत, कमलजीत सिंह बनयाल, आईजी, बीएसएफ, गुवाहाटी सीमांत समेत आठ अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए।


इसी तरह से, बीजीबी के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ब्रिगेडियर जनरल ए बी एम नौरोज एहसान कर रहे हैं। बीजीबी प्रतिनिधिमंडल में के एम आजाद, बीपीएम, (शेबा), पीपीएम (शेबा), पीएससी, अतिरिक्त महानिदेशक, क्षेत्र कमांडर, एसडब्ल्यू क्षेत्र, जशोर, समेत नौ अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed